यूपी का वो गांव, जहां दिहाड़ी मजदूर बन रहे करोड़पति, लिख रहे नई किस्मत, ऐसे होती है कमाई
Last Updated:
Bareilly News : यूपी के बरेली जिले का हजियापुर गांव कई वजहों से चर्चा में रहता है. यह गांव हजियापुर पुराना और घनी आबादी वाला क्षेत्र है. मुस्लिम आबादी यहां पर बहुल रूप से रहती है. सांप्रदायिक तनाव को लेकर भी कई…और पढ़ें
जावेद हुसैन पहले मजदूरी करते थे और मुश्किल से 200-300 रुपये रोजाना कमाते थे. यूट्यूब पर एक चैनल खोला तो रातोंरात उनकी किस्मत बदल गई. अब उनके यूट्यूब पर 56 लाख सब्सक्राइबर हैं. जावेद अब कॉमेडी शो बनाते हैं और दूसरों को भी काम देते हैं. 65 वर्षीय मोहम्मद मोविन की कहानी भी जावेद जैसी ही है. पहले वह कबाड़ इकट्ठा करके अपना परिवार चलाते थे. 2022 में उन्होंने ‘चाचा’ नाम से अपना यूट्यूब पर अपना चैनल शुरू किया. अब 70 लाख सब्सक्राइबर उनके चैनल पर हैं. मोविन इशारों-इशारों में अपनी कमाई का जिक्र करते हैं. बताते है कि उन्होंने वीडियो से हुई कमाई से अपनी सबसे बड़ी बेटी की शादी कर ली है.
अब तीन अन्य बेटियों की शादी के लिए पैसा जुटा रहे हैं. वो कहते हैं कि ‘मैंने अपनी जिंदगी में बहुत दुख देखे हैं लेकिन गम हंसकर सहे हैं.’
इसी गांव के ईशान अली की सफलता की कहानी आंखें खोल देने वाली है. राजनीति विज्ञान से ग्रेजुएट और एमबीए ईशान अली कभी एक नौकरी पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे. बाद में वो यूट्यूबर बन गए. उनका यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ. @Ishaanali11 के नाम से उनका यूट्यूब चैनल पर हैं जिस पर 36 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. ईशान अली से प्रेरित होकर उनके छोटे भाई आदिल ने भी अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है जिसमें 1.2 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. ईशान अली के पिता की साइकिल की एक छोटी सी दुकान थी. आज दोनों भाई करोड़ों रुपये यूट्यूब से छाप रहे हैं. ईशान कहते हैं, ‘मेरा भी सलमान खान बनने का सपना था. चाहता था कि मेरे आसपास फैंस की भीड़ हो.’
अरशद अली भी कभी मजदूरी करके रोजाना 400-500 रुपये कमाते थे. अब वह कॉमेडी वीडियो बनाते हैं. इतना ही नहीं, गांव के ही आकाश कुमार ने पत्रकारिता का डिप्लोमा किया. नौकरी नहीं मिली तो खुद का रिपोर्टिंग चैनल यूट्यूब पर खोल लिया. फेसबुक पेज बनाया. ‘गली मोहल्ला शो’ दुर्गम इलाकों को कवर करता है. एक दिन में 10 लाख व्यूज पाते हैं. अपनी ड्रीम कार खरीद चुके हैं.

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें