Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वाले करेंगे नए काम का श्रीगणेश, यहां निवेश आज शुभ, गाय माता चमकाएंगी सितारे

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वाले करेंगे नए काम का श्रीगणेश, यहां निवेश आज शुभ, गाय माता चमकाएंगी सितारे


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 30 November 2025 : आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा मीन राशि में संचरण करेंगे. लोकल 18 से बात करते हुए काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन काफी अच्छा होगा.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 30 नवम्बर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन करियर के लिहाज से काफी अच्छा होगा. जो लोग लंबे समय से नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उन्हें नौकरी मिल सकती है. किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं.

इसमें होगा फायदा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें फायदा होगा. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. नए काम का श्रीगणेश भी कर सकते हैं. आज आपके व्यवसाय में वृद्धि के योग बन रहे हैं. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सोने-चांदी में निवेश करें. इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा.

इस ट्रिक से बढ़ेगी कीर्ति

वृषभ राशि के जातक आज अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. आज आप किसी अच्छे रेस्टोरेंट या पिकनिक स्पॉट पर अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. इससे आप दोनो के बीच प्रेम संबंध मजबूत होंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वे अपने व्यस्त समय से अपने लाइफ पार्टनर को भी वक्त दें. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. अगर आज गाय को गुड़ खिलाते हैं तो इससे भी आपका मान सम्मान और यश कीर्ति बढ़ेगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

वृषभ राशि करेंगे नए काम का श्रीगणेश, यहां निवेश शुभ, गाय माता चमकाएंगी सितारे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों