यूपी में बदलने वाला है मौसम, आगरा- कानपुर समेत इन जिलों में आज से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें IMD का अपडेट
यूपी वेदर अपडेट: दिसंबर की शुरुआत से पहले यूपी में मौसम का मिजाज बदल सकता है. भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने इसके संकेत दिए हैं. पूर्वानुमान है कि 30 नवंबर को यूपी में ठंड और कोहरे के साथ कुछ जिलों में हल्के बादल भी नजर आ सकते हैं. हालांकि बारिश की संभावना फिलहाल मौसम विभाग की ओर से नहीं जताई गई है. बताते चलें कि फिलहाल यूपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे में कानपुर नगर में दर्ज किया गया है.
यहां भी दिखेगा कोहरा
इन जिलों के अलावा वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, आगरा, कानपुर, उन्नाव, हमीरपुर, कौशाम्बी,चित्रकुट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, सुल्तानपुर, झांसी, गोरखपुर, महराजगंज, पीलीभीत, मुरादाबाद, सीतापुर, बिजनौर, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़ और मथुरा में भी सुबह की शुरुआत कोहरे से ही होगी. इन जिलों में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
3 दिन बाद न्यूनतम तापमान में आएगी कमी
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया फिलहाल यूपी में अगले 7 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. लेकिन अगले तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में देखने को मिलेगी. जिसके कारण ठंड भी बढ़ेगा.
मौसम विभाग की ओर से मिले आकंड़े के मुताबिक, बीते 24 घण्टे में सबसे तापमान कानपुर में दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा.वहीं प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घण्टे में 500 मीटर की दृश्यता वाला कोहरा रिकॉर्ड हुआ.