Aalu ki Kheti: आलू की खेती से चाहते हैं बंपर मुनाफा? यहां से लें अच्छी वैरायटी का बीज, ऐसे करें आवेदन

0
Aalu ki Kheti: आलू की खेती से चाहते हैं बंपर मुनाफा? यहां से लें अच्छी वैरायटी का बीज, ऐसे करें आवेदन


Last Updated:

Firozabad News: फिरोजाबाद में आलू के बीज के लिए उद्यान विभाग द्वारा आवेदन शुरू हो चुके हैं. किसान भाई आवेदन कर फॉर्म भरेंगे और टोकन नंबर प्राप्त करेंगे. टोकन नंबर मिलने के बाद उन्हें उत्तम किस्म का आलू का बीज उपलब्ध कराया जाएगा. जानिए आप कैसे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में किसान भाई बड़ी संख्या में आलू की खेती करते हैं. यहां किसान उद्यान विभाग से आलू का बीज खरीदकर अपने खेतों में फसल बोते हैं. इस वर्ष भी आलू के बीज के लिए उद्यान विभाग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो किसान आलू की खेती करना चाहते हैं, वह सीधे विभाग जाकर फॉर्म भर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं. फॉर्म जमा करने के बाद उन्हें एक टोकन नंबर दिया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें आलू का बीज उपलब्ध कराया जाएगा.

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा वितरण
फिरोजाबाद उद्यान विभाग के सहायक उद्यान निरीक्षक ने लोकल 18 को बताया कि आलू का बीज वितरण “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा. इसका मतलब यह है कि जो किसान पहले फॉर्म जमा करेंगे, उन्हें उसी क्रम में टोकन नंबर दिए जाएंगे और उसके बाद आलू का बीज उपलब्ध कराया जाएगा. टोकन नंबर मिलने के बाद किसान को राजकीय कोल्ड स्टोर से आलू का बीज प्राप्त करना होगा. इस व्यवस्था से सभी किसानों को समान अवसर मिलेगा और आलू की फसल के लिए समय पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा.

अच्छी वैरायटी का बीज मिलेगा
सहायक उद्यान निरीक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाला आलू का बीज उत्तम किस्म का होता है. इसमें अलग-अलग वैरायटी दी जाती हैं, जिससे किसान अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं और उन्हें अच्छा मुनाफा भी होता है. आवेदन करने के बाद किसान टोकन नंबर लेकर बीज लेने के लिए शीतग्रह पर पहुंचेंगे, जहां उनकी आवश्यकता के अनुसार आलू का बीज वितरित किया जाएगा. बीज की कीमत समय आने पर निर्धारित की जाएगी और किसान अपनी फसल की तैयारी इसी आधार पर कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें: अनार छीलना अब नहीं होगा मुश्किल, जानिए वो जादुई तरीका जिससे बच्चे भी आसानी से निकाल लेंगे दाने!

किसानों के लिए जरूरी निर्देश
आलू का बीज प्राप्त करने के लिए किसान को उद्यान विभाग पहुंचकर फॉर्म भरना होगा. फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है. फॉर्म जमा करने के बाद किसान को टोकन नंबर मिलेगा. बीज वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा. टोकन नंबर मिलने के बाद किसान राजकीय कोल्ड स्टोर से आलू का बीज प्राप्त कर सकते हैं. बीज उत्तम किस्म का होगा, जिससे किसानों को अधिक पैदावार और मुनाफा मिलेगा. इस योजना से किसानों को आलू की फसल में मदद मिलेगी और उन्हें गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध होने से उत्पादन बढ़ाने का मौका मिलेगा.

authorimg

Seema Nath

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

homeagriculture

आलू की खेती से चाहते हैं बंपर मुनाफा? यहां से लें अच्छी वैरायटी का बीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *