Ayodhya News : नगर निगम ने दिया ऐसा धांसू आइडिया…नहीं लगेगा राम पथ पर पानी! जानें कैसे?

0
Ayodhya News : नगर निगम ने दिया ऐसा धांसू आइडिया…नहीं लगेगा राम पथ पर पानी! जानें कैसे?


Last Updated:

Ayodhya News : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तक जाने वाले भव्य राम पथ को लेकर नगर निगम ने बड़ी पहल की है. बरसात के मौसम में पानी भराव से बचाने के लिए निगम ने ऐसा धांसू आइडिया निकाला है, जिससे सड़क पर पानी टिक ही…और पढ़ें

अयोध्या : अयोध्या में अब बारिश के दौरान राम पथ को जलभराव से मुक्त रखने की तैयारी शुरू हो गई है. इस दिशा में पहल करते हुए नगर निगम लता मंगेशकर चौक से सहादतगंज तक लगभग 13 किलोमीटर ड्रेनेज प्वाइंट की नंबरिंग करवा रहा है. इस पथ के डिवाइडर के नीचे स्थित जालियों को चिन्हित किया जा रहा है. बारिश के दौरान जलभराव से राम पथ भी अछूता नहीं रह पाता है. लता चौक से सहादतगंज तक कई स्थानों पर डिवाइडर के आसपास जलभराव हो जाता है, जिससे चार और दो पहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है.

इतना ही नहीं, इस दौरान फुटपाथ पर पैदल चल रहे लोगों पर सड़क पर भरे पानी से गुजरते वाहनों के छींटे भी पड़ते हैं. ऐसे में राम पथ पर निर्माण के दौरान जल निकासी के लिए किए गए प्रावधानों पर भी सवाल खड़े होते हैं. इसको लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग नगर निगम को जिम्मेदार ठहरा देता है, जबकि नगर निगम के अफसरों का तर्क होता है कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ राम पथ की सफाई की है, जल निकासी की व्यवस्था से उनका कोई सरोकार नहीं है. दोनों विभागों की इस रस्साकसी के बीच समस्या का सामना स्थानीय निवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी करना पड़ता है.

नहीं होगा अयोध्या में जल जमाव
सबसे खतरनाक स्थिति तब होती है जब राम मंदिर के आसपास भी रामपथ जल से लबालब हो जाता है. नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि अब राम पथ पर जलभराव नहीं होगा. इसके लिए राम पथ के डिवाइडर के नीचे ड्रेनेज की नंबरिंग की जा रही है और सभी जालियों को खोल दिया जाएगा ताकि बारिश के समय जलभराव की समस्या ना उत्पन्न हो सके और आवागमन आसानी से चल सके.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

Ayodhya News : नगर निगम ने दिया ऐसा धांसू आइडिया…नहीं लगेगा राम पथ पर पानी!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *