Ayodhya News: सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीपैड के पास लगी आग
Last Updated:
Ayodhya News: सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानि 19 जून को अयोध्या राम मंदिर की यात्रा पर हैं. इसी बीच खबर सामने आई है कि जिस हेलीपैड के पास सीएम योगी का हेलीकॉप्टर उतरा था, वहां भीषण आग की घटना देखने को मिली.
हेलीपैड के बगल में लगी भीषण आग
अयोध्या: सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है, जहां अयोध्या में राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड के बगल में जहां सीएम योगी का हेलीकॉप्टर लैंड करने वाला था, वहां भीषण आग लगी है. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हेलीपैड से निकलकर सरयू अतिथि गृह तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था.
जानकारी के मुताबिक, आग 15 मीटर तक फैल गई थी. मौके पर मौजदू सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में लग गई. वहीं सीएम योगी की सुरक्षा में हुई ये चूक सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़ी कर रही है.
आगे बढ़ रही है.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.