Chandauli News: पत्नी से भरा मन, ब्याह लाया साली, फिर शख्स ने किया कुछ ऐसा, दोनों बीवीयां पहुंच गईं थाने

0
Chandauli News: पत्नी से भरा मन, ब्याह लाया साली, फिर शख्स ने किया कुछ ऐसा, दोनों बीवीयां पहुंच गईं थाने


Last Updated:

Chandauli Jija Sali Affair News: जीजा अपनी ही साली से दिल लगा बैठा. साली भी जीजा के प्यार में पगला गई और दीदी का ख्याल तक नहीं किया. दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. फिर जो हुआ पुलिस ने भी माथा पीट लिया.

पति पत्नी और साली 
चंदौली: यूपी के चंदौली जिले से एक बड़ा ही अजब-गजब मामला सामने आया. यहां एक शख्स की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी. सबकुछ अच्छा चल रहा था. मगर, फिर अपनी ही साली से दिल लगा बैठा. साली भी जीजा के प्यार में पगला गई और दीदी का ख्याल तक नहीं किया. दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. ये मामला यहीं नहीं थमा, जब दीदी को खबर हुई तो उसने अपने पति की शिकायत पुलिस में दे दी. बाद में साली भी जीजा से पति बने शख्स की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई. ऐसे में पुलिस का दिमाग चकरा गया. आइए बताते हैं पूरा माजरा…

मामला धानापुर थाना क्षेत्र का है. हिंगुतरगढ़ निवासी निखिलेश उर्फ पिंटू राम ने पहली पत्नी चंद्रकला के होते हुए अपनी साली नंदिनी से कोर्ट मैरिज कर ली. मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोपी ने दोनों पत्नियों के साथ मारपीट की और पुलिस की जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. पिंटू राम की 10 वर्ष पहले भदाहू की रहने वाली चंद्रकला से शादी हुई थी. दोनों के 2 बच्चे भी हैं. मगर, पिंटू का दिल अपनी साली नंदिनी पर आ गया. फिर दोनों ने 2 साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली.

पुलिस जीप पर किया हमला
निखिलेश ने टंगारी से पुलिस जीप पर हमला कर बोनट और शीशा तोड़ दिया. बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया. उपनिरीक्षक हरि शंकर सिंह के अनुसार आरोपी से टंगारी बरामद कर ली गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

पत्नी से भरा मन, ब्याह लाया साली, फिर किया कुछ ऐसा, दोनों बीवी पहुंच गईं थाने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *