Health Tips: पीतल नहीं, कांसा भी है सेहत का खजाना! कांसे के बर्तन में खाना खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
Last Updated:
Kanse ke Bartan me Khana Khane ke Fayde: कांसे के बर्तनों में खाना खाना सिर्फ पारंपरिक प्रथा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कैसे कांसे के बर्तन सेहत के लिए फायदेमंद हैं, पाचन सुधारने से लेकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तक कई लाभ प्रदान करते हैं.
कांसा कारोबारी फरमान ने बताया कि हमारे यहां कांसे और पीतल दोनों का काम बड़े पैमाने पर होता है, लेकिन कांसे का कारोबार भी लगातार बढ़ रहा है. यहां कांसे के बर्तन तैयार किए जाते हैं जो पारंपरिक रूप से स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. कांसे के बर्तन में भोजन करने से पाचन क्रिया सुधरती है, तनाव कम होता है, खून साफ रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है. यह परंपरा पूर्वजों से चली आ रही है और आज भी लोग इसे अपनाते हैं.
आयुर्वेद के अनुसार, कांसा एक ‘सात्विक’ धातु माना जाता है जो शुद्धता, स्पष्टता और समग्र कल्याण को बढ़ावा देता है. कांसे के बर्तनों में खाना पकाने और खाने से शरीर के तीन दोष वात, पित्त और कफ संतुलित रहते हैं. इससे पाचन में सुधार होता है, प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ती है और अम्लता व सूजन में कमी आती है. कांसे के बर्तनों में भोजन करना प्राचीन ज्ञान और आयुर्वेदिक प्रथाओं का प्रमाण है, जो स्वास्थ्य को प्राकृतिक तरीके से मजबूत बनाता है.
यह भी पढ़ें: ये खेती बना देगी आपको धन्ना सेठ! कमाई इतनी की नोट गिनते-गिनते थक जाएंगे हाथ; जानें बुवाई का समय
कुल मिलाकर, मुरादाबाद में तैयार किए जाने वाले कांसे के बर्तन न केवल परंपरा का प्रतीक हैं, बल्कि सेहत के लिए भी अत्यंत लाभकारी हैं. इन बर्तनों का उपयोग कर लोग न सिर्फ स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं बल्कि अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.