Kannauj Perfume: तीन दिन तक कपड़ों में रहती है महक! मिट्टी और गुलाब से बना ये अनोखा इत्र बना युवाओं का फेवरेट
Last Updated:
Kannauj News: कन्नौज के इत्र व्यापारी शिवा त्रिवेदी ने मिट्टी और गुलाब की खुशबू से ‘ब्लू अजमल’ इत्र तैयार किया, जो युवाओं में लोकप्रिय है और 10 ग्राम की कीमत ₹300 से शुरू होती है.
इत्र की खासियत क्या है
‘ब्लू अजमल’ को गुलाब और मिट्टी की खुशबू सहित कई प्राकृतिक इत्रों को मिलाकर तैयार किया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कपड़ों पर दो से तीन दिन तक महक बनाए रखती है और हवा में फैलकर आसपास के लोगों को अपनी ओर खींच लेती है. इस खुशबू की ताजगी दिमाग तक पहुंचती है, जिससे पूरे दिन तरावट और फ्रेशनेस महसूस होती है.
कन्नौज दुनिया की एकमात्र जगह है जहां मिट्टी का इत्र तैयार किया जाता है. यही वजह है कि यहां बनने वाला इत्र न केवल परंपरा का प्रतीक है बल्कि कन्नौज की पहचान भी है. अब इसी पहचान को आधार बनाकर ‘ब्लू अजमल’ को तैयार किया गया है, जो खासकर नई पीढ़ी में लोकप्रिय हो रहा है.
यह भी पढ़ें: रोजगार का नया अवसर! तेल मिल लगाकर कमाएं तगड़ा मुनाफा, सरकार भी करेगी मदद, ऐसे करें आवेदन
कीमत क्या है
‘ब्लू अजमल’ की कीमत ₹300 से 10 ग्राम के पैक के लिए शुरू होती है. हालांकि इसमें इस्तेमाल होने वाले अन्य इत्र और ऑर्डर के हिसाब से इसकी कीमत बदल सकती है.
इत्र व्यापारी क्या कहते हैं
इत्र व्यापारी शिवा त्रिवेदी बताते हैं कि कन्नौज में बनने वाला इत्र सबसे शुद्ध और खास होता है. “यहां अलग-अलग क्वालिटी और खुशबू के इत्र तैयार किए जाते हैं. नई पीढ़ी की पसंद को ध्यान में रखते हुए हमने मिट्टी और गुलाब को मिलाकर यह नई खुशबू तैयार की है. किसी को तेज महक पसंद आती है, किसी को हल्की, इसलिए हम हर स्वाद के मुताबिक नए-नए इत्र बना रहे हैं. ‘ब्लू अजमल’ को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.”