Krishna Janmashtami Live: मेरठ में लाखों पुष्पों से सजा कान्हा का फूल बंगला, द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव
लाखों पुष्पों से सजा कान्हा का फूल बंगला
द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, नोट कर लें समय
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है. नए समय के अनुसार 16 अगस्त को प्रात:काल 6 बजे से 6:15 तक ठाकुरजी के पंचामृत अभिषेक के दर्शन 6:30 से और शृंगार के दर्शन लगभग 8:30 पर होंगे.
प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध भक्ति धाम मनगढ़ में इस बार कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने लायक रही. मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया, रंग-बिरंगी लाइटिंग और भव्य झांकियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया. जन्मोत्सव में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. सुरक्षा के मद्देनज़र 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं. पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और उल्लास का वातावरण है. मनगढ़ धाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर साल अत्यंत भव्यता से मनाया जाता है.
भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा स्थली नंदगांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी 17 तथा नंदोत्सव 18 अगस्त को मनाया जाएगा. यहां जन्माष्टमी खुर गिनती विधि से मनाई जाती है. यानी रक्षा बंधन के बाद ठीक 8 दिन गिनकर. 17 अगस्त को मध्यरात्री में अजन्मे कृष्ण अवतरित होंगे. 18 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन नंदभवन में होगा. जिसमें नंदगांव बरसाना के समाजियों द्वारा बधाई गायन, बांस बधाई, दधी कंधौ लीला, प्रतीकात्मक मल्ल युद्ध आदि आकर्षण के होंगे.
रात दो बजे तक होंगे ठाकुरजी के भव्य दर्शन, जन्मभूमि संस्थान ने तैयारियां पूरी की
पांचजन्य सभागार में सीएम योगी का भव्य स्वागत
सीएम योगी ने दिया संदेश
बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती का समय
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक साल में 1 बार जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती की जाती है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं. इस दौरान न केवल आरती बल्कि कान्हा जी का महाभिषेक भी की जाता है, जो बेहद शुभ होता है. इस बार 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रात 12 बजे मंगला आरती होगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव में भाग लेने मथुरा पहुंचे. वेटरनरी कॉलेज प्रांगण स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद वे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए रवाना हुए, जहां दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद सीएम योगी पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह पहुंचेंगे, जहां 645 करोड़ रुपये की 118 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर ब्रजवासियों को सौगात देंगे. वे साधु-संतों का सम्मान करेंगे और गिरिराज पर्वत पर बनी डॉक्यूमेंट्री भी देखेंगे. कार्यक्रम उपरांत दोपहर 2 बजे सीएम योगी मथुरा से प्रस्थान करेंगे. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
संभल के बेनीपुर चक गांव में जन्माष्टमी का पर्व विशेष श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण रुक्मिणी संग यहां आए थे और कदंब के वृक्ष के नीचे विश्राम किया था. यह स्थान अब वंश गोपाल तीर्थ के नाम से प्रसिद्ध है. विष्णु पुराण और स्कंद पुराण में भी श्रीकृष्ण के संभल आगमन का उल्लेख मिलता है. यहां आज भी वह कदंब का वृक्ष और ब्रह्माजी द्वारा बनवाया गया प्राचीन मंदिर मौजूद है. जन्माष्टमी पर भगवान को पालने में झुलाया जाता है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन को पहुंचते हैं
प्रयागराज: इस्कॉन मंदिर में भव्य जन्माष्टमी उत्सव, 108 कलशों से होगा अभिषेक
प्रयागराज के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भव्य रूप से मनाया जा रहा है. राधा-कृष्ण के लिए वृंदावन से रत्नजड़ित पोशाकें मंगाई गई हैं. मंदिर को फूलों से सजाया गया है. तीन दिवसीय उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूलों की होली, झूलन यात्रा और भजन संध्या आयोजित की जा रही है. युवाओं के लिए भागवत गीता पर कार्यक्रम रखा गया है. 108 कलशों से भगवान का अभिषेक होगा. रात 1 बजे प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा. 60-70 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है.
जन्माष्टमी पर चप्पे-चप्पे पर नजर, ड्रोन से भी निगरानी

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आतंकी गतिविधियों की आशंका को देखते हुए एटीएस कमांडो तैनात किए गए हैं. पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हैं. ड्रोन से निगरानी की जा रही है और हर श्रद्धालु की गहन चेकिंग की जा रही है. प्रशासन ने किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया है.
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और लीला स्थली मथुरा में जन्मोत्सव शुरू हो गया है. इस दौरान शोभायात्रा में ब्रज संस्कृति की अद्भुत, अलौकिक और अकल्पनीय छटा दिखाई दी. कहीं रास तो कहीं मयूर नृत्य देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को लुभा रहा हैं. जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य रूप में मनाए जाने की तैयारियां पूरी हो गई है.
सांसद हेमा मालिनी ने दी जन्माष्टमी की बधाई, बोलीं- कृष्ण भक्ति से करूंगी उत्सव की प्रस्तुति
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने एक वीडियो संदेश जारी कर सभी ब्रजवासियों और देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि एक कलाकार और कृष्ण भक्त होने के नाते वे इस पावन अवसर पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगी. हेमा मालिनी ने कहा कि ब्रजभूमि में जन्माष्टमी का उत्सव विशेष होता है और यह उनके लिए एक भावनात्मक जुड़ाव का अवसर भी है. उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.