LIVE: महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान कल, जानें मौनी अमावस्या पर स्नान का शुभ मुहुर्त
Maha Kumbh LIVE: प्रयागराज में लगे महाकुंभ में मौनी अमावस्या का दिन खास रहने वाला है. मौनी अमावस्या पर सबसे पहले स्नान करेंगे पंचायती अखाड़ा मां निर्वाणी और शंभू पंचायती अटल अखाड़ा. अपने सिविल से इनके निकालने का समय सुबह 4:00 है. संगम घाट पर पहुंचने का समय सुबह 5:00 है. 40 मिनट इनको स्नान करने का समय दिया गया है. 5:40 पर यह घाट से प्रस्थान करेंगे और 6:40 तक यह अपने शिविर में वापस लौट जाएंगे.
दूसरे नंबर पर टापू निधि पंचायती निरंजनी अखाड़ा और पंचायती अखाड़ा आनंद के साधु संत पवन डुबकी लगाएंगे. शिविर से निकलने का समय सुबह 4:50, 5:50 तक यह संगम पर पहुंच जाएंगे. इन्हें स्नान करने का समय 40 मिनट दिया गया है. 6:30 में यह घाट से प्रस्थान करेंगे और 7:30 पर यह अपने शिविर में पहुंच जाएंगे. तीसरे नंबर पर पंचधाशनाम जूना अखाड़ा और पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा और पंचअग्नि अखाड़ा को संगम में स्नान करने का समय दिया गया है.
आपको बता दें कि सबसे ज्यादा नागा साधु जूना अखाड़े में ही. 18 हजार से ज्यादा नागा साधु जूना अखाड़े में हैं. सुबह 5:45 पर यह अपने शिविर से निकलेंगे 6:45 पर यह संगम पहुंच जाएंगे 40 मिनट इन्हें स्नान करने का समय दिया गया है 7:25 पर यह संगम से वापस अपने सिविल के लिए प्रस्थान करेंगे और 8:30 बजे तक शिविर में पहुंच जाएंगे.
अखिल भारतीय पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा चौथे नंबर पर संगम में स्नान करेंगे. यह बैरागी अखाड़े में आता है और उनके शिविर से निकलने का समय 8:25 है 9:25 तक यह संगम पहुंच जाएंगे. 30 मिनट इन्हें स्नान करने का कुल समय दिया गया है वापस 9:55 से यह घाट से वापस अपने शिविर के लिए रवाना होंगे और 10:55 पर अपने शिविर में पहुंच जाएंगे.
चौथे नंबर पर अखिल भारतीय पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा का नंबर आएगा संगम में स्नान करने का. इस अखाड़े के साधु संत 9:05 में अपने शिविर से निकलेंगे 10:05 पर यह संगम पहुंचेंगे 50 मिनट इन्हें कल स्नान करने का वक्त दिया गया है 10:55 पर यह घाट से प्रस्थान करेंगे अपने शिविर के लिए और 11:55 पर पहुंच जाएंगे अपने शिविर में.
पांचवे नंबर पर अखिल भारतीय पंच दिगम्बर अनी अखाड़ा का नंबर आएगा संगम में स्नान करने का. इस अखाड़े के साधु संत 9:05 में अपने शिविर से निकलेंगे 10:05 पर यह संगम पहुंचेंगे 50 मिनट इन्हें कल स्नान करने का वक्त दिया गया है 10:55 पर यह घाट से प्रस्थान करेंगे अपने शिविर के लिए और 11:55 पर पहुंच जाएंगे अपने शिविर में.
छठे नंबर पर अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा संगम में स्नान करेंगे. शिविर से निकलने का समय सुबह 10:05 पर घाट पर पहुंचने का समय सुबह 11:05 और 30 मिनट इनको पवन डुबकी लगाने का समय दिया गया है 11:35 पर यह घाट से अपने शिविर के लिए रवाना होंगे और फिर 12:35 तक अपने शिविर में वापस लौट जाएंगे. इसके बाद उदासीन अखाड़े का नंबर आता है. कल तीन उदासीन अखाड़े हैं. यानी सातवें नंबर पर पंचायती नया उदासीन अखाड़ा संगम में स्नान करेंगे.
11:00 यह अपने शिविर से निकलेंगे 12:00 घाट पर पहुंचेंगे 55 मिनट यह स्नान करेंगे और फिर 12:55 पर घाट से अपने शिविर के लिए रवाना होंगे 13:55 पर अपने शिविर में वापस लौट जाएंगे. आठवें नंबर पर पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण का संगम में स्नान करने का समय है. 12:05 पर यह अपने शिविर से निकलेंगे 13:05 पर संगम पहुंच जाएंगे एक घंटा इन्हें स्नान करने का वक्त प्रशासन की तरफ से दिया गया है 2:05 पर यह घाट से अपने शिविर के लिए रवाना होंगे और 3:05 पर दोपहर में यह पहुंच जाएंगे अपने शिविर में.
नवे नंबर पर सबसे आखरी में पंचायती निर्मल अखाड़ा के साधु संत संगम में स्नान करेंगे. 1:25 पर दोपहर में यह अपने शिविर से संगम के लिए रवाना होंगे दोपहर 2:25 पर यह पहुंच जाएंगे संगम में 40 मिनट प्रशासन ने इन्हें स्नान करने का समय दिया है. 3:05 पर यह घाट से प्रस्थान करेंगे अपने शिवर के लिए और 3:55 पर अपने शिविर में पहुंच जाएंगे.
संगम तट पर आयोजित महाकुंभ को 16 दिन हो चुके हैं. इन 16 दिनों में 15 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं. 29 को होने वाले मौनी अमावस्या के अमृत स्नान को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर करीब 10 करोड़ श्रद्धालु आ सकते हैं. बीते सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह परिवार के साथ संगम में डूबकी लगाने पहुंचे. वहीं महाकुंभ को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा बयान दिया है, जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है.