Magh Mela 2026 LIVE: वसंत पंचमी पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए संगम पर जल-थल-नभ से सुरक्षा, लापरवाही पर कटे अफसरों के वेतन

0
Magh Mela 2026 LIVE: वसंत पंचमी पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए संगम पर जल-थल-नभ से सुरक्षा, लापरवाही पर कटे अफसरों के वेतन


Last Updated:

Prayagraj Magh Mela 2026 Live: संगम की रेती पर अध्यात्म और आस्था का महाकुंभ ‘माघ मेला’ अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ चला है. मौनी अमावस्या पर 4.52 करोड़ श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड आगमन के बाद अब मेला प्रशासन ‘वसंत पंचमी’ (23 जनवरी) से ‘अचला सप्तमी’ (25 जनवरी) के भारी स्नान पर्वों की तैयारी में जुट गया है. अनुमान है कि इन तीन दिनों में करीब 3.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे. सुरक्षा के ऐसे इंतजाम हैं कि परिंदा भी पर न मार सके जल, थल और नभ तीनों ओर से कड़ी निगरानी रखी जा रही है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

Magh Mela 2026 Live News: भीड़ प्रबंधन और रूट चार्ट: पांटून पुलों की व्यवस्था
मेला अधिकारी ऋषिराज ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चकर्ड प्लेट सड़कों और पांटून पुलों की मजबूती सुनिश्चित की गई है. आवागमन के लिए विशेष रूट तय किए गए हैं:

  1. परेड से झूंसी जाने के लिए: पांटून पुल संख्या- 3, 5 और 7 का प्रयोग करें.
  2. झूंसी से परेड आने के लिए: पांटून पुल संख्या- 4 और 6 का प्रयोग करें.
  3. आपात स्थिति: पांटून पुल संख्या- 1 और 2 को रिजर्व रखा गया है.

Magh Mela 2026 Live Updates: निरीक्षण में सख्ती: लापरवाही पर गिरी गाज
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को 8 प्रमुख स्नान घाटों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान सेक्टर-5 के घाटों पर गंदगी मिलने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और सेक्टर के मेडिकल ऑफिसर समेत दो सर्किल इंस्पेक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए. वहीं, बेहतर कार्य करने पर सेक्टर-4 स्थित एरावत घाट के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

LIVE: वसंत पंचमी पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, जल-थल-नभ से होगी सुरक्षा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *