Skip to content

Mera Pratapgarh

Hindi samachar

Primary Menu

Mera Pratapgarh

  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • More
  • Home
  • Pratapgarh News
  • NEET 2025: AIIMS की टक्‍कर है ये मेडिकल कॉलज, मिल गया एडमिशन, 43000 में हो जाएगा MBBS
  • Pratapgarh News

NEET 2025: AIIMS की टक्‍कर है ये मेडिकल कॉलज, मिल गया एडमिशन, 43000 में हो जाएगा MBBS

Mera Pratapgarh March 2, 2025 0
NEET 2025: AIIMS की टक्‍कर है ये मेडिकल कॉलज, मिल गया एडमिशन, 43000 में हो जाएगा MBBS


Last Updated:March 02, 2025, 12:47 IST

NEET Exam, MBBS Admission: अगर आप एमबीबीएस करने का सपना देख रहे हैं, तो हम आपको एक ऐसे कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं. जहां आप 50 हजार से कम फीस में एमबीबीएस की डिग्री ले सकते हैं, बशर्ते कि आपकी नीट परीक्ष…और पढ़ें

NEET 2025, NEET Exam, MBBS Admission: एमबीबीएस की कितनी फीस लगती है?

हाइलाइट्स

  • JIPMER पुडुचेरी प्रमुख मेडिकल कॉलेज है.
  • JIPMER में MBBS की फीस पहले वर्ष ₹13,400 है.
  • NEET में उच्च रैंकिंग से JIPMER में एडमिशन संभव.

NEET Exam, MBBS Admission: 10वीं 12वीं से ही तमाम स्टूडेंट्स डॉक्‍टर बनने का सपना देखने लगते हैं. सबका ख्‍वाब (MBBS) एमबीबीएस डॉक्‍टर बनने का होता है. देश के तमाम मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए हर साल नेशनल टेस्‍टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट)कराई जाती है, जिसमें लाखों की संख्‍या में उम्‍मीदवार बैठते हैं. पिछले साल ही नीट (NEET) 2024 परीक्षा में कुल 24,06,079 उम्मीदवारों ने रजिस्‍ट्रेशन कराया था. इनमें से 23,33,297 ने नीट की परीक्षा दी थी.

ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसे अच्‍छा कॉलेज मिल जाए सबकी चाहत होती है. एनआईआरएफ रैंकिंग (NIRF Ranking) में नंबर 1 एम्‍स (AIIMS) जैसे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल जाए, जिससे कम से कम पैसों में एमबीबीएस हो जाए. आज हम आपको एक ऐसे ही मेडिकल कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं जो एम्‍स की टक्‍कर का है और कई बार टॉपर एम्‍स छोड़कर यहां एडमिशन ले लेते हैं. यहां की फीस भी काफी कम है.

JIPMER Admission: इस मेडिकल कॉलेज का नाम है जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER).यह कॉलेज पुडुचेरी में है. इस कॉलेज की गिनती भारत के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में की जाती है. एनआईआरएफ रैंकिंग में यह कॉलेज देश भर में पांचवे स्‍थान पर आता है. नीट यूजी 2023 टॉपर प्रभंजन जे ने एम्‍स छोड़कर इसी कॉलेज में दाखिला लिया था, हालांकि उन्‍होंने यहां एडमिशन इसलिए लिया था कि वह तमिलनाडु के ही रहने वाले थे. नीट में उनका स्‍कोर 720 में 720 था. ऐसे में इस कॉलेज में एडमिशन मिलना भी उतना आसान नहीं होता.

MBBS Admission: कैसे होता है एडमिशन
JIPMER में MBBS कार्यक्रम में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में हाइ रैंकिंग होनी जरूरी है. NEET के स्‍कोर के आधार पर ही इस कॉलेज में अखिल भारतीय कोटा (AIQ) के तहत सीटें आवंटित की जाती हैं.जो भी अभ्‍यर्थी इस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हों उनका NEET में अच्‍छा स्कोर होना चाहिए,क्योंकि यहां का कटऑफ रैंक हर साल बदलती रहती है.

JIPMER MBBS Admission:  कितनी रहती है कटऑफ रैंकिंग
JIPMER में एमबीबीएस में एडमिशन के लिए नीट परीक्षा में सामान्य श्रेणी (GN) के लिए अंतिम रैंक 269 (स्कोर: 700), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)के लिए अंतिम रैंक 592 (स्कोर:693), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)के लिए अंतिम रैंक 1576 (स्कोर: 680), अनुसूचित जाति (SC)के लिए अंतिम रैंक 3985 (स्कोर: 663), अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए अंतिम रैंक 11584 (स्कोर:635) रहती है.

JIPMER MBBS Fees: कितनी लगती है MBBS की फीस
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER)में एमबीबीएस की फीस काफी लगती है. यहां नीट में अच्‍छा कट ऑफ होने पर एडमिशन मिलता है. यहां एमबीबीएस की एडमिशन फीस ₹5,000 लगती है.शैक्षणिक शुल्क (प्रति वर्ष) ₹1,400, स्‍टूडेंट फीस (प्रति वर्ष) ₹2,000, स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम (प्रति वर्ष) ₹2,000, कॉशन डिपॉजिट ₹3,000 (यह वापसी योग्य है). कुल मिलाकर एमबीबीएस में पहले वर्ष लगभग ₹13,400 का भुगतान करना होता है, जिसमें से ₹3,000 कॉशन डिपॉजिट है. दूसरे वर्ष से, लगभग ₹7,400 प्रति वर्ष का शुल्क होता है.

First Published :

March 02, 2025, 12:47 IST

homecareer

AIIMS की टक्‍कर है ये मेडिकल कॉलज, सिर्फ 43000 में हो जाएगा MBBS



Source link

Post Navigation

Previous कटहल की खेती करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, बंपर होगी पैदावार
Next ये लड़की बड़े-बड़े किसानों को दे रही मात, ऑर्गेनिक खेती से बनाई अलग पहचान

More Stories

हरीश राणा की वो आखिरी इच्छा, जो अब मां-बाप के सीने में ताउम्र बोझ बनकर रहेगी
  • Pratapgarh News

हरीश राणा की वो आखिरी इच्छा, जो अब मां-बाप के सीने में ताउम्र बोझ बनकर रहेगी

Mera Pratapgarh March 23, 2026 0
गर्मियों में सूख रहे पौधे? अपनाएं ये आसान देसी उपाय, गार्डन रहेगा हरा-भरा
  • Pratapgarh News

गर्मियों में सूख रहे पौधे? अपनाएं ये आसान देसी उपाय, गार्डन रहेगा हरा-भरा

Mera Pratapgarh March 23, 2026 0
आम के जोड़ को मजबूत बनाने के लिए किसान हार्मोन प्लानोफिक्स का करें छिड़काव
  • Pratapgarh News

आम के जोड़ को मजबूत बनाने के लिए किसान हार्मोन प्लानोफिक्स का करें छिड़काव

Mera Pratapgarh March 23, 2026 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल के पोस्ट

  • हरीश राणा की वो आखिरी इच्छा, जो अब मां-बाप के सीने में ताउम्र बोझ बनकर रहेगी
  • गर्मियों में सूख रहे पौधे? अपनाएं ये आसान देसी उपाय, गार्डन रहेगा हरा-भरा
  • आम के जोड़ को मजबूत बनाने के लिए किसान हार्मोन प्लानोफिक्स का करें छिड़काव
  • गोरखपुर में एलपीजी गैस संकट, कस्टमर को नहीं मिल रहा DMC नंबर, जाना पड़ रहा है एजेंसी
  • सिर्फ 12 हजार में शुरू करें यह बिजनेस, महीने में होगी 60-70 हजार की कमाई, गर्मियों में बंप

श्रेणियाँ

  • Pratapgarh News

हो सकता है आप चूक गए हों

हरीश राणा की वो आखिरी इच्छा, जो अब मां-बाप के सीने में ताउम्र बोझ बनकर रहेगी
  • Pratapgarh News

हरीश राणा की वो आखिरी इच्छा, जो अब मां-बाप के सीने में ताउम्र बोझ बनकर रहेगी

Mera Pratapgarh March 23, 2026 0
गर्मियों में सूख रहे पौधे? अपनाएं ये आसान देसी उपाय, गार्डन रहेगा हरा-भरा
  • Pratapgarh News

गर्मियों में सूख रहे पौधे? अपनाएं ये आसान देसी उपाय, गार्डन रहेगा हरा-भरा

Mera Pratapgarh March 23, 2026 0
आम के जोड़ को मजबूत बनाने के लिए किसान हार्मोन प्लानोफिक्स का करें छिड़काव
  • Pratapgarh News

आम के जोड़ को मजबूत बनाने के लिए किसान हार्मोन प्लानोफिक्स का करें छिड़काव

Mera Pratapgarh March 23, 2026 0
गोरखपुर में एलपीजी गैस संकट, कस्टमर को नहीं मिल रहा DMC नंबर, जाना पड़ रहा है एजेंसी
  • Pratapgarh News

गोरखपुर में एलपीजी गैस संकट, कस्टमर को नहीं मिल रहा DMC नंबर, जाना पड़ रहा है एजेंसी

Mera Pratapgarh March 23, 2026 0
सिर्फ 12 हजार में शुरू करें यह बिजनेस, महीने में होगी 60-70 हजार की कमाई, गर्मियों में बंप
  • Pratapgarh News

सिर्फ 12 हजार में शुरू करें यह बिजनेस, महीने में होगी 60-70 हजार की कमाई, गर्मियों में बंप

Mera Pratapgarh March 23, 2026 0
Copyright © Reserved - "Mera Pratapgarh" & Other Respective Writer And Owners