Nikki Murder Case : निक्‍की की सास भी ग‍िरफ्तार, बेटे से मिलने जा रही थी अस्‍पताल

0
Nikki Murder Case : निक्‍की की सास भी ग‍िरफ्तार, बेटे से मिलने जा रही थी अस्‍पताल


Last Updated:

ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड में कासना पुलिस ने निक्की की सास दयावती को साजिश और सबूत छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया, पति पहले ही जेल में है.

Nikki Murder Case: निक्‍की की सास भी अरेस्‍ट, बेटे से मिलने जा रही थी अस्‍पतालनिक्‍की की सास को पुल‍िस ने अरेस्‍ट कर ल‍िया है.
ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की हत्याकांड में नया मोड़ आया है. कासना पुलिस ने मृतका निक्की की सास दयावती को भी गिरफ्तार कर लिया. दयावती को पुलिस ने उस वक्त पकड़ा जब वह अपने बेटे, जो पहले से ही जेल में है, से मिलने जिम्स अस्पताल जा रही थी. पुलिस का कहना है कि सास की भूमिका हत्या की साजिश और सबूत छिपाने में सामने आई है. इससे पहले निक्की के पति को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब पुलिस दोनों से आमने-सामने पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने की तैयारी कर रही है.

पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर यह सामने आया है कि दयावती को बेटे की करतूत की जानकारी थी. आरोप है कि उसने न केवल घटना को छिपाने में मदद की बल्कि जांच को गुमराह करने की भी कोशिश की. यही वजह है कि उस पर हत्या की साजिश में शामिल होने और सबूत मिटाने जैसी धाराओं में कार्रवाई की गई है.

घरेलू कलह और प्रताड़ना का एंगल

निक्की के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल में उसे लंबे वक्त से मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी. घरेलू झगड़ों में अक्सर दयावती का रवैया कठोर रहता था. वह ताने द‍िया करती थी. रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बयान भी इस ओर इशारा करते हैं कि सास-बहू के रिश्ते तनावपूर्ण थे. जांच एजेंसियां इस पहलू को भी खंगाल रही हैं कि क्या लगातार दबाव और प्रताड़ना हत्‍या की वजह बनी.

बचाने की कोश‍िश की

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद दयावती ने कई बार बेटे के संपर्क में रहकर उसे बचाने की कोशिश की. अस्पताल और थाने के बीच उसकी सक्रियता को लेकर भी पुलिस ने सवाल उठाए हैं. यही कारण है कि उसे पोस्ट-क्राइम एक्टिविटी यानी अपराध के बाद की गतिविधियों में शामिल मानते हुए हिरासत में लिया गया.

परिवार में तनाव, इलाके में सनसनी

इस सनसनीखेज वारदात ने ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों को झकझोर दिया है. इलाके में चर्चाओं का माहौल है कि आखिर सास ने बेटे के साथ मिलकर ऐसा कदम क्यों उठाया. लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या यह महज बेटे को बचाने की कोशिश थी या शुरुआत से ही उसकी भूमिका ज्यादा गहरी थी.

अब होगी पूछताछ

फिलहाल पुलिस दयावती से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की साजिश रचने में उसकी कितनी सीधी भूमिका थी. जांच एजेंसियां डिजिटल सबूत, कॉल डिटेल और गवाहों के बयानों को खंगाल रही हैं. आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि दयावती को केवल सहयोगी की भूमिका में दोषी ठहराया जाएगा या मुख्य आरोपियों में गिना जाएगा.

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

Nikki Murder Case: निक्‍की की सास भी अरेस्‍ट, बेटे से मिलने जा रही थी अस्‍पताल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *