Pilibhit News : शहर के बीचोंबीच निकला खतरनाक ‘मेहमान’, मिनटों में कर देता है हट्टे-कट्टे आदमी का काम तमाम
Last Updated:
Pilibhit latest news : कृष्णलोक कॉलोनी के कमलजीत सुबह अपने घर के बाहरी हिस्से में रखे पौधों में पानी डालने गए थे, जहां उसे अजीब चीज दिखी. उन्होंने उसके बारे में इंटरनेट पर सर्च किया तो होश उड़ गए.
फाइल फोटो.
हाइलाइट्स
- पीलीभीत के एक घर में रसेल वाइपर सांप मिला.
- वन विभाग ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया.
- रसेल वाइपर का जहर अत्यंत खतरनाक होता है.
पीलीभीत. यूपी के पीलीभीत शहर की एक पॉश कॉलोनी में बिन बुलाए मेहमान ने हड़कंप मचा दिया. सभी लोग एक किनारे दुबक गए. आनन फानन में उसे घर से बाहर करने की तरकीबें सोची जाने लगीं. इस बीच, मकान मालिक ने वन विभाग को फोन कर इसके बारे में सूचित किया. जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसने कड़ी मशक्कत और सावधानी से उसका रेस्क्यू किया. पूरा मामला पीलीभीत शहर की कृष्णलोक कॉलोनी स्थित एक घर का है. जहां रहने वाले कमलजीत सिंह माहल सुबह अपने घर के बाहरी हिस्से में रखे पौधों में पानी डालने गए थे. अचानक उनकी नजर वहां बैठे सांप पर पड़ी. जब उन्होंने उसकी फोटो को इंटरनेट पर डालकर सर्च किया तो उनके होश उड़ गए.
ये सांप कोई मामूली सांप नहीं बल्कि रसेल वाइपर था. उन्होंने पूरे मामले की सूचना वन विभाग के डिप्टी रेंजर शेर सिंह को दी, जिसके बाद उन्होंने स्नेक कैचर जगन्नाथ को मौके पर भेजा. कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में रिलीज कर दिया गया. डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर सांप को रेस्क्यू कर लिया गया. अपील है कि ऐसे मामलों में फौरन वन विभाग को सूचित करें.
दुनिया का सबसे जहरीला
वन्यजीव विशेषज्ञ और शोधकर्ता प्रांजलि भुजबल ने बताया कि आमतौर पर सांपों को लेकर खतरनाक जीव होने अवधारणा बनी हुई है. लेकिन ये सच नहीं है. अधिकांश सांप जहरीले नहीं होते हैं, लेकिन रसेल वाइपर को दुनिया के खतरनाकों सांपों में गिना जाता है. ये भारत में भी पाया जाता है. ये भारत में पाए जाने वाले सांपों में काफी खतरनाक है. इस सांप का जहर इतना खतरनाक होता है कि अगर किसी इंसान को काट ले तो कुछ देर में ही उस व्यक्ति के खून में क्लॉट बनने शुरू हो जाते हैं और मल्टीपल ऑर्गन फेल हो जाते हैं.
इसे भी पढ़ें-
रामपुर CO ऑफिस में हड़कंप, देखते ही कांपी पुलिस, सिंटू से मांगी मदद तब आई सांस में सांस