Red Jackfruit: नॉनवेज जैसा स्वाद, पर है पूरी तरह वेज! जानिए लाल कटहल के चौंकाने वाले फायदे

0
Red Jackfruit: नॉनवेज जैसा स्वाद, पर है पूरी तरह वेज! जानिए लाल कटहल के चौंकाने वाले फायदे


Last Updated:

Ghazipur News: लाल कटहल एक ऐसा पौधा है जो स्वाद, पोषण और मुनाफे तीनों का बेहतरीन विकल्प है. इसका गूदा मीठा और मांस जैसा लगता है, जबकि पूरी तरह से शाकाहारी है. इसके बीज भी प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं और इसे “सस्ता बादाम” कहा जाता है.

गाजीपुर: भारत में उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में लाल कटहल की मांग लगातार बढ़ रही है. पहली बार लाल कटहल का गूदा देखने पर लोग कहते हैं कि “ये तो मांस जैसा दिखता है!”, क्योंकि इसके गूदे का रंग और मिठास स्वाद में नॉनवेज जैसा अनुभव देता है. लेकिन यह पूरी तरह से शाकाहारी है और इसके स्वाद में मीठापन, पौष्टिक गुण और स्वास्थ्य लाभ शामिल हैं. कृषि विज्ञान में शोध कर रहे गाजीपुर के शुभम कुमार तिवारी बताते हैं कि लाल कटहल में विटामिन C, पोटैशियम, आहार फाइबर, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो इम्युनिटी, हृदय स्वास्थ्य और त्वचा की सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं.

लाल कटहल के फायदे
लाल कटहल में उच्च फाइबर होने के कारण यह कब्ज को दूर करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. पोटैशियम और मैग्नीशियम रक्तचाप नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जबकि फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय की सुरक्षा में योगदान देते हैं. इसके सेवन से त्वचा और आंखों की सेहत भी बेहतर रहती है और यह शरीर में ऊर्जा और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है.

लाल कटहल के बीज… “सस्ता बादाम”
लाल कटहल के बीज भी पोषण और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं. इनमें प्रोटीन, फाइबर, स्टार्च, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन B1, B2, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसी वजह से इन्हें “सस्ता बादाम” कहा जाता है और यह औषधीय गुणों के लिए भी उपयोगी हैं.

ग्रीन गार्डन नर्सरी में उपलब्ध
गाजीपुर की ग्रीन गार्डन नर्सरी में ग्राफ्टेड लाल कटहल के पौधे लगभग ₹200 से ₹250 के बीच उपलब्ध हैं. पौधे की ऊंचाई और ग्राफ्टिंग क्वालिटी के अनुसार कीमत में थोड़ी भिन्नता हो सकती है.

किसानों के लिए बेहतरीन अवसर
अगर किसान हल्दी, मसालों या रोज़मर्रा की सब्जी की खेती से अलग कुछ नया करना चाहते हैं, तो लाल कटहल उनके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. स्वाद, पोषण और मुनाफे तीनों की गारंटी के साथ यह पौधा ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में लाभकारी साबित हो सकता है.

authorimg

Seema Nath

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

नॉनवेज जैसा स्वाद, पर है पूरी तरह वेज! जानिए लाल कटहल के चौंकाने वाले फायदे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *