Saharanpur: 7 महीने की गर्भवती महिला की अचानक मौत, भाई ने ससुराल पर लगाए आरोप

0
Saharanpur: 7 महीने की गर्भवती महिला की अचानक मौत, भाई ने ससुराल पर लगाए आरोप


Last Updated:

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में एक 7 माह की गर्भवती महिला की अचानक मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. वहीं मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Zoom

सहारनपुर गर्भवती महिला मौत

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित 62 फुटा रोड, हाकम शाह में एक 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

मृतका के भाई शाहरुख ने बताया कि उसकी बहन को पिछले करीब तीन महीनों से लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था. आरोप है कि पति उसे आए दिन मारता-पीटता, धमकाता और घर से बाहर आने-जाने पर रोक लगाता था. परिजनों का कहना है कि इसी प्रताड़ना के कारण महिला ने आत्महत्या की या फिर उसके साथ कोई अन्य घटना हुई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

परिजनों के अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
शाहरुख के अनुसार शाम करीब 5 बजे उन्हें फोन पर बहन की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली. बताया गया कि उसका पति उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था, लेकिन वहां पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी. महिला के गर्भ में सात माह का बच्चा भी था, उसकी भी जान नहीं बच सकी. मृतका की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी और उसका एक दो वर्षीय बेटा भी है.

पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग
परिजनों ने पति सारिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि मामले की गहन जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *