Sarkari Naukri: आपके पास भी ये डिग्री, तो बन सकते हैं जज, मिलेगी 1,36,000 की सैलरी

0
Sarkari Naukri: आपके पास भी ये डिग्री, तो बन सकते हैं जज, मिलेगी 1,36,000 की सैलरी


Last Updated:

Sarkari Naukri, High Court Recruitment 2025: गुवाहटी हाई कोर्ट ने ग्रेड-III असम ज्यूडिशियल सर्विस के पदों पर भर्तियां निकाली हैं.

Sarkari Naukri, Jobs news, Gauhati High Court: सरकारी नौकरी का मौका.

Sarkari Naukri, Guwahati High Court Recruitment 2025: अगर आपका सपना भी जज बनने का है, तो आपके लिए सुनहरा मौका है. गुवाहटी हाई कोर्ट ने ग्रेड-III असम ज्यूडिशियल सर्विस के लिए वैकेंसी निकाली है. इसके लिए वही अभ्‍यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास लॉ की डिग्री हो. इन भर्तियों के लिए आवेदन 17 फरवरी से शुरू हो जाएंगे. आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 मार्च 2025 तक है. जो भी उम्‍मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट ghconline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. फीस 5 मार्च तक जमा की जा सकती है.

High Court Recruitment 2025: कितने पदों पर वैकेंसी
गुवाहटी हाई कोर्ट ने ग्रेड-III असम ज्यूडिशियल सर्विस के कुल 22 पदों पर भर्तियां निकली हैं, इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 12,एसटी (H)के 07,एसटी (P)के 02, एससी के एक पद शामिल हैं.

Assam Judicial Service Recruitment 2025: कौन कर सकता है अप्‍लाई
गुवाहटी हाई कोर्ट ने ग्रेड-III असम ज्यूडिशियल सर्विस के पदों पर अप्‍लाई करने के लिए उम्‍मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए इसके अलावा सामान्‍य वर्ग के अभ्‍यर्थियों की उम्र अधिकतम 38 वर्ष और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए आयुसीमा 43 वर्ष निर्धारित की गई है.

Sarkari Naukri, Jobs news: कैसे होगा सेलेक्‍शन
असम ज्यूडिशियल सर्विस के पदों पर सेलेक्‍शन प्रीलिम्स (स्क्रीनिंग टेस्ट) और मेन्स एग्जाम के माध्‍यम से होंगे. सबसे आखिरी में इंटरव्‍यू होगा इसके बाद ही फाइनल सेलेक्‍शन होगा. जहां तक सैलरी की बात है तो इन पदों पर सेलेक्‍ट होने वाले अभ्‍यर्थियों को 77,840-1,36,520 रुपए प्रतिमाह तक की सैलरी मिलेगी.

JEE Topper Story: बेटे के लिए मां ने छोड़ी नौकरी, अब JEE मेन में लाया नंबर 1 रैंक, 8-9 घंटा करता है पढ़ाई

High Court Vacancy: कैसे करें अप्‍लाई
असम ज्यूडिशियल सर्विस की नौकरियों के लिए आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ghconline.gov.in पर जाएं.इसके होम पेज पर दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्‍स भरें. इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.फॉर्म सबमिट करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

IAS, IPS बनने वालों के लिए UPSC ने किए ये बदलाव, जान लें ये बातें

homecareer

आपके पास भी ये डिग्री, तो बन सकते हैं जज, मिलेगी 1,36,000 की सैलरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *