Shahjahanpur News: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’, हिंदुओं के आराध्य पर रखा गया नाम
Last Updated:
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद तहसील का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर ‘परशुरामपुरी’ कर दिया गया है. यह नाम हिंदू धर्म के प्राचीन देवता परशुराम के सम्मान में रखा गया है. भारत सरकार ने इस नाम परिवर…और पढ़ें
जलालाबाद का बदला गया नाम. इस संबंध में यूपी सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी नाम बदलने के फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र ऋषियों, मुनियों और सनातन धर्म की धरती है, इसलिए ऐसे नामों को बदलकर उनके सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को पुनः स्थापित करना आवश्यक है. प्रतिभा शुक्ला ने यह भी योगी सरकार से अपील की है कि अकबरपुर का भी नाम बदला जाए और इसे ‘अटलनगर’ नाम दिया जाए. उनका कहना है कि जहां भी पुराने और ऐतिहासिक तौर पर विवादास्पद नाम हैं, उन्हें हटाकर सही और सम्मानजनक नाम रखे जाने चाहिए.

प्रतिभा शुक्ला यह बयान उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान दे रही थीं, जिसमें वे शामिल हुई थीं. इस बदलाव से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और उम्मीद जताई जा रही है कि नाम परिवर्तन से इलाके का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बढ़ेगा, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.