UP में गार्ड ऑफ ऑनर विवाद, अब छत्तीसगढ़ में जूते-टोपी उतार बाबा की चरण वंदना
Last Updated:
Police Officer Bageshwar Baba Feet Touch Controversy: यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अब छत्तीसगढ़ में खाकी ने मर्यादा लांघी है. रायपुर में एक पुलिस अधिकारी ने ड्यूटी के दौरान टोपी उतारकर बाबा बागेश्वर के पैर छुए जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. सवाल वर्दी के अनुशासन और धार्मिक गुरु द्वारा सरकारी विमान के इस्तेमाल पर भी उठ रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग इसे सर्विस रूल्स का उल्लंघन और सिस्टम की लाचारी बता रहे हैं.
हाल ही में उत्तर प्रदेश से एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें एक कथावाचक को पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देने पर बवाल मच गया था. इस घटना के चंद दिनों बाद अब छत्तीसगढ़ से आई एक तस्वीर ने नई बहस छेड़ दी है. रायपुर में एक पुलिस अधिकारी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को रिसीव करने पहुंचा. उसने मुलाकात से पहले अपने जूते उतारे और फिर उनके पैर छूए. इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया तो बवाल मच गया. कुछ लोग इसके समर्थन में तो कुछ विरोध में कमेंट करते नजर आए.
टोपी उतारी, सैल्यूट किया और फिर सीधे चरणों में
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जब छत्तीसगढ़ शासन के सरकारी विमान से रायपुर पहुंचे तो वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने पहले उन्हें सैल्यूट किया. लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया. पुलिसकर्मी ने अपनी आधिकारिक टोपी उतारी, उसे हाथ में लिया और झुककर बाबा के पैर छुए. वर्दी के मैनुअल में अनुशासन सर्वोपरि है लेकिन यहां आस्था ने प्रोटोकॉल को पीछे छोड़ दिया. अब लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या वर्दी पहनकर किसी धार्मिक गुरु के सामने इस तरह झुकना सर्विस रूल्स का उल्लंघन नहीं है? कुछ यूजर्स अब इस अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
A self-styled godman, Bageshwar, is being flown around in a #Chhattisgarh govt aircraft for his events.State police are deployed for his security and every bit of this privilege is paid for by public money.