UP Board : 10वीं-12वीं के आवेदन पत्र अपलोड करने का टाइमटेबल जारी

0
UP Board : 10वीं-12वीं के आवेदन पत्र अपलोड करने का टाइमटेबल जारी


Last Updated:

UP Board News : यूपी बोर्ड की ओर से 5 अगस्त 2026 तक छात्र-छात्राओं का 10वीं और 12वीं में प्रवेश लेने और परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि तय की गई है. 10 अगस्त 2026 तक संस्था के प्रधानाचार्य की ओर से सभी अर्ह छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को कोषागार में जमा कराना होगा. यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए शुल्क भी निर्धारित कर दिया है.

Zoom

प्रयागराज. यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होने वाले संस्थागत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड करने की समय सारणी जारी कर दी है. 5 अगस्त 2026 तक छात्र-छात्राओं का 10वीं और 12वीं में प्रवेश लेने और परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि तय की गई है. 10 अगस्त 2026 तक संस्था के प्रधानाचार्य की ओर से सभी अर्ह छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एक मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है. 16 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक संस्था के प्रधान की ओर से कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक को परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि नियत की गई है.

विलंब शुल्क कितना
10 अगस्त 2026 के बाद प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषाकर में जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तय की गई है. विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर ऑनलाइन 20 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक अपलोड किया जा सकेगा. वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरण की चेक लिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान की ओर से उनके विवरणों नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, विषय, फोटो आदि को भली भांति जांच करने की अवधि 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026 ते की गई है. हालांकि इस अवधि में वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा.

कुछ गलती हो जाए तो…
ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरणों में जांच के बाद किसी प्रकार का अगर संशोधन जरूरी है तो उसे संस्था के प्रधान की ओर से फिर से वेबसाइट पर संशोधित या अपडेट करने की अवधि 1 सितंबर से 10 सितंबर 2026 मध्य रात्रि 12:00 बजे तक तय की गई है. हालांकि इस अवधि में केवल संशोधन ही स्वीकार किए जाएंगे. पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटो युक्त नामावली और कोष पत्र की एक प्रति यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने के लिए डीआईओएस कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तय की गई है.

किसको कितना देना होगा
यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए शुल्क भी निर्धारित कर दिया है. हाई स्कूल संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये, अंक पत्र शुल्क एक रुपये, कुल 501 रुपये और प्रधानाचार्य के लिए 25 पैसे शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि कोषागार में 500 रुपये 75 पैसे जमा किए जाएंगे. हाई स्कूल क्रेडिट सिस्टम संस्थागत 200 रुपये, हाई स्कूल व्यक्तिगत 700 रुपये, हाई स्कूल क्रेडिट सिस्टम व्यक्तिगत 300 रुपये प्रति छात्र, हाई स्कूल विनियम के अंतर्गत अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए 200 रुपये प्रति छात्र फीस निर्धारित की गई है.

जिम्मेदार होंगे ये लोग
इंटरमीडिएट संस्थागत 600 रुपये प्रति छात्र, इंटरमीडिएट कृषि भाग 1 और 2, व्यावसायिक वर्ग 600 रुपये प्रति छात्र, इंटरमीडिएट व्यक्तिगत 800 रुपये प्रति छात्र, इंटरमीडिएट कृषि विभाग, भाग 2 और व्यावसायिक वर्ग के अनुत्तीर्ण छात्र व्यक्तिगत 800 रुपये प्रति छात्र परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा है कि छात्र छात्राओं के प्रमाण पत्रों, अंक पत्रों और उनके शैक्षिक विवरण अच्छी तरह से कक्षा अध्यापक और प्रधानाचार्य जांच लें. वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद शैक्षिक विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति पाए जाने पर इसके लिए कक्षा अध्यापक और प्रधानाचार्य ही जिम्मेदार होंगे. वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का परीक्षा आवेदन यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर भरे जाने के लिए अलग से विज्ञप्ति और समय सारणी जारी की जाएगी.

9वीं और 11वीं के लिए कब तक
यूपी बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 परीक्षा वर्ष 2028 के कक्षा 9 और 11 के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण और वर्ष 2027 की कृषि भाग एक की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण आवेदन यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा. यूपी बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 9 और 11 में छात्र-छात्राओं का प्रवेश 5 अगस्त 2026 तक हो सकेगा. 20 अगस्त 2026 तक यूपी बोर्ड हाई स्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण और स्क्रूटनी के बाद हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के कक्षा 11 में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि तय की गई है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *