UP News Hindi LIVE: 26 जनवरी को लेकर आगरा में हाई अलर्ट, सुल्तानपुर पुलिस ने 3 घंटे में ढूंढे 2 मासूम

0
UP News Hindi LIVE: 26 जनवरी को लेकर आगरा में हाई अलर्ट, सुल्तानपुर पुलिस ने 3 घंटे में ढूंढे 2 मासूम


Last Updated:

UP Live News Hindi: यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ. यहां आपको मिलेंगी यूपी की सियासी, क्राइम, विकास और सभी मुद्दों से जुड़ी खबरें.

यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

26 जनवरी को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, स्मारकों से लेकर रेलवे स्टेशनों तक सख्त सुरक्षा
गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए आगरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. जिलेभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. ऐतिहासिक स्मारकों के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है. इसी क्रम में देर रात थाना सदर क्षेत्र के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की.

सुलतानपुर पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ की बड़ी सफलता, 3 घंटे में लापता दो मासूम सकुशल बरामद
सुलतानपुर में पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान ने एक बार फिर अपनी प्रभावशीलता साबित की है. गोसाईगंज थाना क्षेत्र से स्कूल जाते समय लापता हुए दो मासूम बच्चों को पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया. एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर तत्काल सक्रिय हुई पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से 12 वर्षीय अनुभव और 11 वर्षीय कृष्णना को खोज निकाला. बच्चों के सुरक्षित मिलने से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों ने गोसाईगंज थाना पुलिस टीम का आभार जताया.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

LIVE: 26 जनवरी को लेकर आगरा में हाई अलर्ट, सुल्तानपुर पुलिस को मिली कामयाबी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों