UP News Hindi LIVE: गाजियाबाद में महिला को मारी बदमाशों ने गोली, पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगी AIMIM पार्टी

0
UP News Hindi LIVE: गाजियाबाद में महिला को मारी बदमाशों ने गोली, पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगी AIMIM पार्टी


Last Updated:

UP Live News Hindi: यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ. यहां आपको मिलेंगी यूपी की सियासी, क्राइम, विकास और सभी मुद्दों से जुड़ी खबरें.

यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

यूपी के गाजियाबाद में लोनी क्षेत्र के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में महिला को बदमाशों ने गोली मारी है. महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. महिला लोनी क्षेत्र में सब्जी मंडी से लौट रही तभी तभी बदमाशों ने गोली मार दी. महिला की पीठ में गोली लगी है. घटना पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर हुई. गोली लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ी. पति ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी. घायल संजना को पहले धनवंतरी प्राइवेट अस्पताल, फिर 50 बेड अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया. स्थिति गंभीर बनी हुई है. परिजनों ने फिलहाल किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है.

संभल में AIMIM का बड़ा ऐलान, पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगी पार्टी, यूपी चुनाव को बताया ‘सेमिफाइनल’

संभल के गांव मवई ढोल में AIMIM के चीफ जनरल सेक्रेट्री ने एक अहम राजनीतिक बयान देते हुए ऐलान किया कि पार्टी उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमिफाइनल बताते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत झोंकने की अपील की. इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र को ‘हरा-भरा’ बनाने को लेकर सांसद इम्तियाज जलील के बयान का समर्थन किया और वोट कटवा के आरोपों पर महाराष्ट्र चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए कांग्रेस, एनसीपी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को करारा जवाब दिया. वहीं यूपी में हो रही बुलडोजर कार्रवाई का उन्होंने शायराना अंदाज में विरोध दर्ज कराया, जो सभा में चर्चा का केंद्र बना रहा.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

LIVE: गाजियाबाद में महिला को मारी बदमाशों ने गोली, AIMIM पार्टी का बड़ा ऐलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों