UP Weather Today: यूपी में झमाझम नहीं अब टिप-टिप बरसेंगे बादल, जानें लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने बताया

0
UP Weather Today: यूपी में झमाझम नहीं अब टिप-टिप बरसेंगे बादल, जानें लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने बताया


वाराणसी. उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब थोड़ा कमजोर हुआ है. मानसून के सुस्ती के साथ ही काले बादलों की आवाजाही कम हुई है. जिससे अब झमाझम बारिश का दौर भी थम गया है. यूपी में अगले 3 से 4 दिनों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश की ही संभावना है. भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने इसका पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, अगले 24 घण्टे बाद यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में तापमान में उछाल आना भी शुरू हो जाएगा.

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार,19 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के सभी जिलों को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा है. भारी बारिश और बिजली गिरने को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. लेकिन शुक्रवार को कुछ जिलों में थोड़े बादल जरूर दिखेंगे. इन बादलों के कारण कुछ जिलों में हल्की बारिश की बौछारें भी होंगी.

यूपी में यहां रिमझिम बारिश के आसार
इन जिलों में लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, आजमगढ़, अमेठी, रायबरेली, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बलरामपुर, बस्ती, श्रावस्ती, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल और सहारनपुर शामिल है.

नोएडा-कानपुर में ऐसा होगा मौसम
कानपुर में शुक्रवार को आसमान में थोड़े बादल नजर आएंगे. हालांकि धूप छांव के बीच कानपुर वालों को गर्मी का सितम झेलना होगा. आज यहां अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. वहीं नोएडा में आज सुबह से ही तीखी धूप की किरणें गर्मी के प्रचंडता का अहसास कराएगी. यह दौर शनिवार को भी नोएडा में बना रहेगा. इसके अलावा आज गाजियाबाद वालों को भी मौसम का ये सितम झेलना पड़ेगा.

तापमान में आएगा उछाल
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में अगले 4 दिनों के लिए फिलहाल कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. अनुमान है शनिवार से कई जिलों में अधिकतम तापमान में भी थोड़ा उछाल देखा जाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *