Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज करें HR को करें फोन, नौकरी मिलने की पूरी संभावना! क्या कहता राशिफल

0
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज करें HR को करें फोन, नौकरी मिलने की पूरी संभावना! क्या कहता राशिफल


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहने वाला है. आज आप नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी काफी अच्छा है. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों का दिन आज कैसा रहने वाला है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 23 जनवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और परिघ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कुंभ राशि से मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों में बेहद खास है. आज आप नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी काफी अच्छा है. जो लोग स्टूडेंट्स हैं, आज उन्हें भी माता सरस्वती का आशीर्वाद लेना चाहिए.

कार्यक्षेत्र में मेहनत से करें काम

वृषभ राशि के जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में पूरे मेहनत से काम करने की जरूरत है. आप बिजनेस कर रहे हो या फिर नौकरी, आपको अपना पूरा फोकस काम पर रखना होगा. जो लोग लंबे समय से नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, आज उन्हें भी सफलता मिल सकती है. आज आपको अपने वाणी में भी मधुरता बनाएं रखना होगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप शेयर बाजार या म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करने से बचें, वरना आपको नुकसान होने की भी संभावना है.

पार्टनर से रिश्ते होंगे मधुर

वृषभ राशि के जातक के लव लाइफ में आज मधुरता आएगी. आज आपके पार्टनर से चले आ रहे पुराने झगड़े समाप्त होंगे. आज आप अपने पार्टनर को छोटा ही सही कोई तोहफा भी उपहार स्वरूप जरुर भेंट करें. वहीं बात शादीशुदा जोड़ो की करें, तो आज आप कहीं रेस्टोरेंट में क़्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. आज आपका शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 7 होगा. आज के दिन वृषभ राशि के जातक विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा आराधना करें और उन्हें पीला फूल और पीला वस्त्र जरूर अर्पण करें. इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वाले आज करें HR को करें फोन, नौकरी मिलने की पूरी संभावना!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *