इधर पति का आया काल, उधर प्रेमी संग शुरू हुई लव स्टोरी, 2 बच्चों की मां पर चढ़ा ऐसा सुरूर कि…
Last Updated:
UP News: कहते हैं कि अगर प्यार परवान चढ़ जाए, तो फिर वो शादी के बंधन को भी नहीं देखता है. ऐसा ही कुछ मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने मासूमों को छोड़ प्रेमी का संग देखा. आइए…और पढ़ें
विधवा महिला प्रेमी संग फरार (फोटो AI)
बाराबंकी: प्यार तमाम बंधनों से, यहां तक कि शादी के बंधन से भी मुक्त होता है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि यूपी के बाराबंकी से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला के पति की मौत हुई तो उस पर प्रेम रोग चढ़ गया. दो बच्चों की मां अपना घर छोड़ अपने प्रेमी संग फरार हो गई. जाते-जाते एक ज्वेलर्स की दुकान से करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात पर भी हाथ साफ कर गए.
इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. लोग एक मां द्वारा इस तरह मासूम बच्चों को छोड़कर भागने और भारी जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार होने की घटना को लेकर निंदा कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.