कभी राम तो कभी शिव…पहचान छुपाकर मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से की शादी, फिर

0
कभी राम तो कभी शिव…पहचान छुपाकर मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से की शादी, फिर


Last Updated:

Sitapur Love Jihad News: उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन कुछ न कुछ ऐसे मामले सामने आते रहते है जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं. ऐसा ही एक मामला हाल ही में देखने को मिला जहां…और पढ़ें

कभी राम तो कभी शिव...पहचान छुपाकर मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से की शादी, फिरलव जिहाद का मामला
सीतापुर: उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन कुछ न कुछ ऐसे मामले सामने आते रहते है जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं. ऐसा ही एक मामला हाल ही में देखने को मिला जहां एक लड़के ने पहचान छुपाकर पहले तो लड़की से दोस्ती की फिर उसकी जिंदगी खराब कर दी. आइए जानते है पूरी खबर…

दरअसल, मामला यूपी के सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र के काशीराम कालोनी से सामने आया है. जहां एक मुस्लिम युवक आफताब अंसारी ने अपनी पहचान छिपाकर पहले तो हिंदू युवती से दोस्ती की और उसे धोखे में लेकर उससे शादी भी कर ली. आफताब ने झांकियों में राम-सीता और शिव-पार्वती के किरदार निभाकर युवती के साथ नजदीकियां बढ़ाईं और उसके विश्वास को हासिल किया.

वहीं, युवती की मां की मौत के बाद राज उर्फ आफताब अंसारी ने युवती के साथ जबरन निकाह किया और उसका धर्म परिवर्तन करा दिया. जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आफताब ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. पीड़ित युवती ने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामले को अनदेखा किया और उसे चौकी से भगा दिया.

हिंदू संगठन की मदद से मिला न्याय
पुलिस की लापरवाही के बाद पीड़ित युवती ने राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू से संपर्क किया और पूरी घटना बताई. विकास हिंदू के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी राज उर्फ आफताब अंसारी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

पीड़ित युवती ने सुनाई आपबीती
पीड़ित युवती ने बताया कि आफताब अंसारी झांकियों में छोटे-मोटे किरदार निभाता था और इसी दौरान उसने उसके सामने खुद को “राज” के नाम से पेश किया. दोनों झांकियों में राम-सीता और शिव-पार्वती के पात्र निभाने लगे. इसके बाद आफताब ने युवती से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली और सात फेरे भी लिए. शादी के कुछ दिनों बाद युवती की मां की मौत हो गई, और युवती मानसिक रूप से टूट गई. इसी का फायदा उठाकर आफताब ने उसका धर्म परिवर्तन कर लिया.

कमरे में बंद कर मारपीट
जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी उसे कमरे में बंद कर मारपीट करता और दूसरी जगह शादी करने की धमकी देता था. पीड़ित ने बताया कि आफताब के परिवार वाले भी लगातार उस पर नजर रखते थे.

युवती ने मौके का फायदा उठाकर रामकोट थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी पुलिस चौकी पहुंची और शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी और उसे चौकी से भगा दिया. इसके बाद युवती ने विकास हिंदू से संपर्क किया, जिन्होंने युवती को लेकर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करवाई.

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी आफताब अंसारी उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना ने पूरे मामले में युवती का समर्थन किया और न्याय दिलाने में मदद की.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कभी राम तो कभी शिव…पहचान छुपाकर मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से की शादी, फिर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *