कम बजट में शुरू करें यह शानदार बिजनेस, रोजाना होगी ताबड़तोड़ कमाई, बन जाएंगे मालामाल
Last Updated:
Business Idea: ड्राई क्लीनिंग का बिजनेस कम लागत में शुरू होने वाला लाभदायक काम है. इसमें विशेष योग्यता की जरूरत नहीं, सिर्फ मेहनत और अनुशासन से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. महराजगंज के एक प्रसिद्ध व्यवसायी बताते हैं कि छोटी मशीन और साधारण दुकान से शुरुआत कर इसे जल्दी एक्सपैंड किया जा सकता है. कम बजट में ज्यादा आय का यह बेहतर विकल्प है.
महराजगंज: वर्तमान समय की बात करें तो हर एक व्यक्ति अपना खुद का काम करना चाहता है. हम सब लोग भी अपना खुद का छोटा या बड़ा व्यवसाय करना चाहते हैं, जिसमें कोई दूसरे व्यक्ति का दबाव न हो और अपने हिसाब से काम कर सकें. अपना खुद का व्यवसाय करने में सहूलियत भी होती है और अपनी मेहनत के हिसाब से प्रॉफिट भी होता है. यही वजह है कि लोग अपने व्यवसाय को ज्यादा वरीयता देते हैं. यदि आप भी कम पैसे में खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो ड्राई क्लीनिंग का व्यवसाय एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. यह एक ऐसा व्यवसाय है, जो कम पैसे में शुरू किया जा सकता है और कम रिसोर्सेस के साथ इसको स्थापित किया जा सकता है.
कम निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है यह व्यवसाय
महराजगंज जिले के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी जो बीते 2005 से लगातार ड्राई क्लीनिंग का व्यवसाय कर रहे हैं और इस क्षेत्र में अपना अच्छा नाम भी बना चुके मार्तंड गुप्ता ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि यह एक अच्छा व्यवसाय है. उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा व्यवसाय है, जिसको कम लागत में शुरू किया जा सकता है और अपनी मेहनत और लगन से इसमें सफलता पाई जा सकती है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यदि आप नया शुरुआत कर रहे हैं, तो छह महीने आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा. यदि आपने छह महीने तक धैर्य रखा और लगातार मेहनत करते रहे तो यह व्यवसाय आपको बहुत ही बढ़िया प्रॉफिट देगा. उन्होंने बताया कि इस काम में आप ड्राई क्लीनिंग के साथ-साथ कपड़ों के रखरखाव, कपड़ों को कलर करने का काम और इससे संबंधित काम भी कर सकते हैं.
बड़े बजट के साथ भी कर सकते हैं यह व्यवसाय
ड्राई क्लीनिंग के व्यवसायी मार्तंड गुप्ता ने बताया कि शुरू में यदि आपके पास बजट कम है, तो आप किसी बड़े मशीनरी वाले व्यक्ति से जुड़कर अपना काम शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा यदि आपके पास बजट है तो आप पांच से आठ लाख लगाकर एक बड़े स्तर पर यह व्यवसाय कर सकते हैं, जिसमें आपको बढ़िया मुनाफा होगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि आप अनुशासन के साथ काम करते हैं तो शादियों के सीजन और त्योहारों के सीजन के अलावा भी सामान्य दिनों में भी आप अपने काम के माध्यम से लोगों को अपने व्यवसाय से जोड़ सकते हैं. जिससे आपको हर समय बढ़िया मुनाफा होगा.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें