कमाल का है ये छोटा सा खट्टा फल, शारीरिक कमजोरी करे दूर, बालों को बनाए काला और मजबूत

0
कमाल का है ये छोटा सा खट्टा फल, शारीरिक कमजोरी करे दूर, बालों को बनाए काला और मजबूत


Last Updated:

Benefits of Amla: आयुर्वेद में कई ऐसे फल बताए गए है जो रोजाना के खानपान में शामिल करने से शरीर को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाते है. इन्हीं में से एक है आंवला. जिसे पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. नियमित सेवन से यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ कई स्वास्थ्य लाभ देता है. विशेषज्ञों का कहना है कि सही समय और सही तरीके से इसका उपयोग करने पर इसके फायदे और भी बढ़ जाते है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ स्मिता श्रीवास्तव बताती है कि आंवला का सुबह खाली पेट सेवन करना शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है. वहीं इसका मुरब्बा बनाकर खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और बालों को काला व मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है.

अगर आप भी अपनी फिटनेस या रूखी स्किन को लेकर परेशान है तो अब आप परेशान मत होइए. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे है. जिसका सेवन करने से आपकी रूखी स्किन में चमक आने के साथ ही आपकी शारीरिक कमजोरी भी दूर हो जाएगी और आप बुढ़ापे में भी जवान दिखने लगेंगे. जी हां आज हम आपको औषधीय गुणों से भरपूर और आसानी से सभी जगह मिल जाने वाले आंवले की बात कर रहे है जो खेतों में पेड़ों पर या फिर बाजार में आसानी से हमें मिल भी जाता है.

LOCAL 18

प्रतिदिन इसका सेवन करने से हमारे शारीरिक कमजोरी तो दूर होती है. साथ ही हमारी त्वचा भी चमकने लगती है. वहीं आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक वाला हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी है. इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होती है. जो त्वचा और दांतों के लिए काफी गुणकारी है.

LOCAL 18

प्रतिदिन 2 ग्राम आवले का सेवन करने से हमारा शरीर फिट रहता है. साथ ही हमारी त्वचा भी चमकने लगती है. आयुर्वेद में कफ, वात और पित्त तीनों ही रोगों के लिए आंवला बेहद फायदेमंद माना गया है. यह खेतों में पेड़ों पर या बाजार में आसानी से मिल जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

LOCAL 18

एंटीऑक्सीडेंट औषधीय होने से आंवले को हमारे स्वास्थ्य के लिए सर्वगुण संपन्न माना जाता है. इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. इसका सेवन करने से हमारे शरीर में कमजोरी हो या खून की कमी ,या त्वचा संबंधी बीमारी जल्द ही ठीक हो जाती है.

LOCAL 18

रायबरेली की आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती है की बड़े, बुजुर्ग एवं युवा सभी आयु वर्ग के लोगों को आंवले का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए. यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. डॉक्टर ने बताया कि आप घर में आंवले का मुरब्बा या चटनी बनाकर ,सुखाने के बाद सुपारी के रूप में ,पाउडर बनाकर आंवला चूर्ण बनाकर इसका प्रतिदिन सेवन करें जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है.

LOCAL 18

स्मिता श्रीवास्तव बताती है कि पोषक तत्वों से भरपूर वाला का सुबह यदि खाली पेट सेवन किया जाए तो यह हमारे शरीर के लिए और भी फायदेमंद होता है. इसका मुरब्बा बना कर सेवन करने से हमारे शरीर की शारीरिक कमजोरी दूर होती है. यह हमारे बालों को कला एवं मजबूत बनाने में भी कारगर होता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *