किसानों के लिए सुनहरा मौका, तिलहन की मिनी किट का लेना है फायदा… तो जल्द करें आवेदन
Last Updated:
Kannauj News: जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता बताते है कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है. इस योजना में आवेदन करके किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं.
जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता बताते है कि यह योजना तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए है, क्योंकि हमारे देश मे बहुत सारा तेल बाहर से लिया जाता ऐसे में किसान को यह मिनी किट निशुल्क दी जा रही ताकि किसान तिलहन की खेती को अच्छी तरह करके अपनी आए बढ़ा सकें.
इस योजना का नाम टोरिया मिनी किट योजना है, इसके लिए आवेदन ऑनलाइन आगामी 15 अगस्त तक किए जाएंगे. किसान इसमें agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. जिले भर के 8 सरकारी बीज भंडार केंद्र पर कुल 200 मिनी किट किसानों को दी जानी है. आवेदन आने के बाद ई लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को इसका लाभ मिलेगा. एक मिनी किट में 2 किलो तिलहन की मात्रा रहेगी.
क्या बोले अधिकारी
जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता बताते है कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है. इस योजना में आवेदन करके किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं. इस योजना का उद्देश्य यही है कि भारत में बहुत सारा तेल दूसरे देशों से आयात करता है, ऐसे में वह तेल हानिकारक भी साबित होता है.
आर्थिक रूप से लाभ
किसान अगर इस योजना का लाभ लेकर अपने भारत का ही अगर तेल उत्पादन करेगा तो उससे उसको बहुत लाभ मिलेगा. वही किसान अगर बड़े पैमाने पर इस फसल को करता है तो उसकी आर्थिक रूप से भी बहुत सारा लाभ हो सकता है. किसान भाइयों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपना आवेदन करके इस योजना का लाभ उठाएं.