गोरखपुर में एलपीजी गैस संकट, कस्टमर को नहीं मिल रहा DMC नंबर, जाना पड़ रहा है एजेंसी
Last Updated:
Gorakhpur News: गोरखपुर में एलपीजी गैस को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है. बुकिंग के बाद मैसेज और डीएससी नंबर न मिलने से लोगों को पहले एजेंसी और फिर गोदाम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. लंबी लाइनों के कारण बुजुर्ग और कामकाजी लोग ज्यादा परेशान हैं. एजेंसी का कहना है कि मोबाइल नंबर अपडेट न होने और तकनीकी दिक्कतों से समस्या बढ़ी है. उपभोक्ताओं को नंबर अपडेट रखने और स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है.
गोरखपुर: इन दिनों शहर में एलपीजी गैस को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर लोग सुबह से ही गैस गोदाम के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में खड़े नजर आ रहे हैं. गैस लेने की प्रक्रिया अब लोगों के लिए एक चुनौती बनती जा रही है. शहर के कई उपभोक्ताओं का कहना है कि, गैस बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें न तो कन्फर्मेशन मैसेज मिल रहा है और न ही डीएससी (डिलीवरी स्लिप कोड) नंबर, ऐसे में लोगों को मजबूरी में पहले गैस एजेंसी का रुख करना पड़ रहा है. वहां से डीएससी नंबर लेने के बाद ही उन्हें गोदाम पर जाकर गैस मिल पा रही है.
एजेंसी और गोदाम के बीच बढ़ी भागदौड़
गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं को अब दोहरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है. पहले एजेंसी जाकर डीएससी नंबर लेना और फिर गोदाम पर जाकर लंबी लाइन में लगना, इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय और मेहनत लग रही है. इससे खासकर बुजुर्ग और कामकाजी लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है.
मोहद्दीपुर गैस एजेंसी ने दी सफाई
गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित महिंद्रा गैस एजेंसी पर जब टीम पहुंची, तो वहां के मैनेजर ने बताया कि, इस समस्या के पीछे कई कारण हैं. उनके अनुसार, कई उपभोक्ताओं ने अब तक अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है, जिसकी वजह से उन्हें मैसेज नहीं मिल पा रहा वहीं, कुछ मामलों में तकनीकी दिक्कतों के कारण भी डीएससी नंबर जारी नहीं हो पा रहा है.
मैनेजर ने यह भी बताया कि, जो उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंच रहे हैं उन्हें तुरंत डीएससी नंबर और पर्ची उपलब्ध कराई जा रही है. इसके बाद अगर उपभोक्ता इंतजार करना चाहें तो उन्हें होम डिलीवरी के जरिए गैस सिलेंडर मिल सकता है, अन्यथा वे सीधे गोदाम से भी गैस ले सकते हैं.
उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह
इस समस्या से बचने के लिए एजेंसी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि, वे अपना मोबाइल नंबर अपडेट जरूर कराएं. साथ ही, बुकिंग के बाद मैसेज और डीएससी नंबर की स्थिति की जांच करते रहें, ताकि अनावश्यक भागदौड़ से भी बचा जा सकता है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें