घर पर इस तरीके से बनाएं बाजार जैसे आलू के बरूले, स्वाद बना देगा दीवाना, आसान है रेसिपी

0
घर पर इस तरीके से बनाएं बाजार जैसे आलू के बरूले, स्वाद बना देगा दीवाना, आसान है रेसिपी


Last Updated:

Alloo Ke Barule Recipe: सर्दियों में चाय के साथ आलू के गरमागरम बरुले खूब पसंद किए जाते हैं. सही मसाले, गाढ़ा बेसन घोल और मध्यम आंच पर तलने की तकनीक अपनाकर इन्हें घर पर भी बाज़ार जैसा कुरकुरा और मसालेदार बनाया जा सकता है. हरी चटनी के साथ परोसें.

अलीगढ़. सर्दियों में चाय के साथ अगर गरमा गर्म आलू के बरुले मिल जाये तो मज़ा आ जाता है. अलीगढ़ में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला शाम का देसी नाश्ता कोई है, तो वह है आलू के गरमा गर्म बरुले. ठेले और चाट वालों की दुकानों पर मिलने वाले ये बरुले मसालेदार आलू की भरावन से भरे होते हैं. इनका स्वाद ऐसा होता है कि घर पर बनाने की कोशिश करने के बाद भी लोग कहते हैं, बाज़ार जैसा नहीं बना. लेकिन सच यह है कि थोड़ी-सी सही तकनीक, मसालों का संतुलन और तलने का तरीका समझ लिया जाए, तो बिल्कुल बाज़ार जैसे आलू के बरुले घर पर भी आसानी से बनाए जा सकते हैं.

बाज़ार में मिलने वाले आलू के बरुले अपनी कुरकुरी ऊपरी परत और मसालेदार स्वाद के लिए खास पहचान रखते हैं. ये बरुले आमतौर पर सर्दियों में चाय के साथ सबसे ज़्यादा पसंद किए जाते हैं. बाहर से सुनहरे और अंदर से नरम व मसालेदार आलू की भरावन इन्हें आम पकौड़ों से अलग बनाती है. कई लोग सोचते हैं कि ऐसा स्वाद और टेक्सचर घर पर संभव नहीं, लेकिन सही सामग्री, मसालों का संतुलन और तलने की सही तकनीक अपनाई जाए तो घर पर भी बिल्कुल बाज़ार जैसे आलू के बरुले तैयार किए जा सकते हैं.

क्या है बनाने का तरीका 
आलू के बरुले बनाने वाले राजकुमार बताते हैं कि आलू के बरुले बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबालकर छिलका छिल लें. अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और थोड़ा सा अमचूर मिलाएं. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए एक चुटकी गरम मसाला भी डाल सकते हैं. इस मिश्रण को तैयार कर लें. दूसरी ओर बेसन में नमक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और थोड़ा सा चावल का आटा मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. यह घोल ज्यादा पतला न हो, तभी बरुले अच्छे बनेंगे. अब कड़ाही में तेल अच्छी तरह गरम करें. आलू के गोलों को बेसन के घोल में डुबोकर धीरे-धीरे गरम तेल में डालें.

इसके बाद मध्यम आंच पर इन्हें पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तलें. ध्यान रखें कि तेल न ज्यादा तेज हो और न ही ठंडा, तभी बरुले अंदर तक अच्छे से पकेंगे और बाहर से खस्ते बनेंगे. तलने के बाद इन्हें किचन पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. गरम-गरम आलू के बरुले हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें. स्वाद बिल्कुल बाज़ार जैसा मिलेगा.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homelifestyle

घर पर इस तरीके से बनाएं बाजार जैसे आलू के बरूले, स्वाद बना देगा दीवाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *