घर से निकलता, जो ट्रेन दिखती हो जाता सवार, GRP ने पूछा, क्या करते हो, सुनकर..
Last Updated:
Indian Railways- यात्री को जो भी ट्रेन सामने दिखाई देती, झट से चढ़ जाता है. कुछ ही देर बाद दूसरी ट्रेन से वापस आ जाता. जीआरपी को उसकी आवाजाही से शक हुआ और एक दिन रोकर पूछा तुम क्या काम करते हो?
जीआरपी बाराबंकी टीम द्वारा ट्रेनों में दरवाजे के पास की सीटों पर बैठे यात्रियों व रेलवे स्टेशन के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैसे, बैग, सामान व मोबाईल चोरी करने या छीनकर चलती ट्रेन से कूदने वाला एक शातिर चोर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से करीब 3 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है.
पहले आरोपी ने गुमराह करने की कोशिश की.लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे टूट गया. बाद में उसने अपना जुर्म कुबूल कर दिया. उसने बताया कि वो एक शातिर मोबाइल चोर है. ट्रेनों और स्टेशनों पर मोबाइल और कीमती सामान चोरी करता है. बाद में इसे राह चलते लोगों को कम कीमत में बेच देता है. उसने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले भीड़ भाड़ वाली ट्रेनों को चिन्हित कर करते थे. ट्रेनों व प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेनों व रेलवे स्टेशन पर भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों पर वारदात को अंजाम देते थे.