दोस्त के सामने नदी में कूदकर युवती ने की आत्महत्या, आरोपी युवक रिजवान गिरफ्तार
Last Updated:
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में दो दिन पहले ककरा पुल पर नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाली पूजा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पूजा के दोस्त रिजवान नामक युवक को गिरफ्तार किया है.
Shahjahanpur suicide in riverघटना चौक कोतवाली क्षेत्र के ककरा पुल की है. दो दिन पहले पूजा एक बाइक सवार युवक, जो बाद में रिजवान के रूप में पहचाना गया, के साथ नदी के पुल पर पहुंची थी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पूजा ने नदी में छलांग लगा दी. दो दिनों तक तलाश के बाद उसका शव बरामद हुआ. जांच में पता चला कि रिजवान और पूजा करीबी दोस्त थे, लेकिन रिजवान पर पूजा को धमकाने और परेशान करने का आरोप है.
लड़की को धमकाने का आरोप
पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पूजा ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया। परिजनों ने रिजवान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. चौक कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह घटना स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है.