नया पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, यूपी में पड़ने वाली है भयंकर ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आज का मौसम

0
नया पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, यूपी में पड़ने वाली है भयंकर ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आज का मौसम


वाराणसी: यूपी में कड़ाके की ठंड अब दस्तक देगी. भारतीय मौसम विभाग ने इसको लेकर नया अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से मिले लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक अगले 3 दिनों तक पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में 100 से 50 मीटर की दृश्यता वाला घना कोहरा नजर आ सकता है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी अगले 2 से 3 दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस तक कि गिरावट देखने को मिलेगी.
लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर को यूपी के पूर्वी के तराई क्षेत्रों में घना कोहरा नजर आएगा. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है. वहीं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आज  सुबह और देर रात के समय मध्यम से हल्का कोहरा नजर आ सकता है. वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने वाला है. जिसका असर भी यूपी के मौसम पर पड़ने वाला है.

यहां छायेगा घना कोहरा
पूर्वानुमान है कि आज गोरखपुर, देवरिया, गोंडा, बस्ती, बहराइच,  श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज और कुशीनगर में घना कोहरा छाया रहेगा. वहीं वाराणसी, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, कौशाम्बी, चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, रामपुर, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, इटावा, कन्नौज, झांसी, ललितपुर, अमेठी, रायबरेली, कांसगज,आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर और सीतापुर में मध्यम से हल्का कोहरा नजर आ सकता है. हालांकि इन सभी जिलों में दिन चढ़ने के साथ धूप भी खिली रहेगी.
लखनऊ में और गिरेगा पारा 
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को भी ठंड का कहर दिखेगा. अगले 24 घंटे में यहां न्यूनतम तापमान में थोड़ी और कमी आएगी. आज यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 26 सेल्सियस होगा. वहीं 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. उधर दिल्ली से सटे नोएडा में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया गया है. नोएडा में आज सुबह सवेरे की शुरुआत कोहरे से ही होगी.

13 दिसम्बर को नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 13 दिसम्बर को हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. जिसका असर यूपी में भी देखने को मिलेगा.अनुमान है अगले हफ्ते से यूपी के कई जिलों में हाड़ कपाने वाली ठंड अपना कहर दिखायेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *