नशीले कफ सिरप की कमाई से टेरर फंडिंग.. बांग्लादेश के संगठन से जुड़े तार

0
नशीले कफ सिरप की कमाई से टेरर फंडिंग.. बांग्लादेश के संगठन से जुड़े तार


Last Updated:

Lucknow News: यूपी में नशीले कफ सिरप सिंडिकेट के तार अब बांग्लादेश के इस्लामिक संगठन से जुड़ते नजर आ रहे हैं. मिल रही जानकारी के मुताबिक कफ सिरप की कमाई टेरर फंडिंग में इस्तेमाल हो रही थी. अब ईडी हवाला ऑपरेटर्स को तलाश रही है.

यूपी में कफ सिरप तस्करी केस में कुल 12 नाम सामने आए हैं.
लखनऊ. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी से जुड़े एक बड़े सिंडिकेट की जांच में जुटी हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस नेटवर्क में करोड़ों रुपये के लेन-देन हवाला ऑपरेटर्स के जरिए किए जा रहे थे, जिनकी तलाश अब तेज कर दी गई है. जांच एजेंसी को आशंका है कि भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पार करने के बाद कफ सिरप की सप्लाई चेन कुछ इस्लामिक संगठनों के नियंत्रण में चली जाती थी, जहां से प्राप्त कमाई का इस्तेमाल संदिग्ध गतिविधियों में किया जा सकता था. हालांकि, इस दिशा में ठोस सबूत जुटाने के लिए ईडी गहन जांच कर रही है.

इस मामले में मेरठ निवासी आसिफ और वसीम के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं, जो भारत में इस तस्करी सिंडिकेट से जुड़े बताए जा रहे हैं. सूत्र बता रहे हैं कि दुबई में रह रहे आसिफ का भारत और बांग्लादेश के नेटवर्क से सीधा संपर्क था. वह विदेश से ही ऑपरेशन को चलाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था. ईडी की टीम इस पूरे लिंक को मजबूत करने के लिए हवाला ऑपरेटर्स की कड़ियों को खंगाल रही है. साथ ही, कफ सिरप की एवज में बांग्लादेश से नकली भारतीय मुद्रा की सप्लाई के संभावित कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है. जांच अधिकारी बांग्लादेश तक फैली पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटे हैं.

ED कई एंगल से कर रही जांच

यह मामला कोडीन आधारित कफ सिरप की बड़े पैमाने पर तस्करी से जुड़ा है, जो नशीले पदार्थ के रूप में इस्तेमाल होती है. सिंडिकेट फर्जी कंपनियों और दस्तावेजों का सहारा लेकर दवा कंपनियों से सीधे माल खरीदता था और उसे सीमापार पहुंचाता था. ईडी ने हाल ही में कई ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं. जांच आगे बढ़ने के साथ इस नेटवर्क के और सदस्यों के नाम सामने आने की संभावना है. एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी पूरे मामले की सघनता से जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

नशीले कफ सिरप की कमाई से टेरर फंडिंग.. बांग्लादेश के संगठन से जुड़े तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *