नेता भी हैं मेरठ के इस खादी शोरूम के दीवाने, यहां के शानदार कोट को तो अखिलेश यादव भी करते हैं पसंद
Last Updated:
मेरठ विद्यार्थी खादी भंडार में वर्ष 1934 से लेकर आज भी क्वालिटी को लेकर बेहद खास ध्यान रखा जाता है. 30 से अधिक प्रकार की खाड़ी के वैरायटी के वस्त्र आपको उपलब्ध हो जाएंगे. राजनीतिक गलियारों में भी कपड़ों को काफी पसंद किया जाता है.
मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की बात करें, तो मेरठ स्पोर्ट्स सिटी के तौर पर जाना जाता है, लेकिन वर्तमान समय में मेरठ का विद्यार्थी खादी भंडार देश पर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि जिस तरह से जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक द्वारा पहना हुआ कोट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पसंद आया था. उनके लिए भी यहां पर कोट भी तैयार हो रहा है. इससे हर किसी के मन में यही जिज्ञासा है कि आखिर इस दुकान में ऐसा क्या खास है जो कि राजनीतिक गलियारों में इसके कपड़े इतने पसंद किए जाते हैं. इन्हीं बातों को देखकर लोकल-18 की टीम द्वारा भी संबंधित शोरूम के मालिक वैभव शर्मा से खास बातचीत की गई.
वर्ष 1934 में शुरू हुई थी दुकान
विद्यार्थी खादी भंडार के संचालक वैभव शर्मा ने लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए बताया कि उनके दादाजी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए आजादी के आंदोलन में भी हिस्सा लिया था. ऐसे में जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा स्वदेशी अपनाने का आवाहन किया गया था तब उनके पूर्वजों द्वारा भी इस क्रांति में अहम योगदान निभाते हुए स्वदेशी के तर्ज पर मेरठ में वर्ष 1934 में विद्यार्थी खादी भंडार के नाम से एक दुकान खोली थी. जहां से लोग स्वदेशी के तहत कपड़े खादी के बने हुए खरीदते थे. उन्होंने बताया कि तब से लेकर अब तक यह सिलसिला लगातार जारी है. जो कि अब एक खादी के बड़े शोरूम के रूप में तब्दील हो चुका है.
क्वालिटी का रखते हैं बेहद खास ध्यान
उन्होंने बताया कि खादी क्वालिटी के दम पर ही अपनी विश्व में एक विशेष पहचान रखती है. इसलिए, वह इसकी क्वालिटी को वह बरकरार रखे हुए हैं. उन्होंने बताया कि देशभर में लगभग 30 से अधिक प्रकार की खादी तैयार होती है. उन सभी के वस्त्र उनके शोरूम पर मौजूद है. उन्होंने बताया वर्तमान समय के ट्रेडिशनल दौर को देखते हुए खादी से संबंधित सभी प्रकार के वेस्टन को तैयार करते हैं जो लोगों को वस्त्र यहां तैयार किए जाते हैं.
राजनीतिक गलियारों में यहीं से होती है खरीद
वैभव शर्मा बताते हैं कि राजनीतिक लोगों के साथ-साथ आम लोगों को भी खादी काफी प्रिय है. ऐसे में उनके यहां पर बड़ी संख्या में जैकेट, कुर्ते पजामे सहित अन्य प्रकार की वैरायटी की डिमांड रहती है. साथ ही महिलाओं में भी खादी पहनने का क्रेज है. इसलिए विशेष तौर पर उनके यहां पर कुर्ती भी तैयार कराई जा रही है. जिन्हें महिलाएं खरीदते हुए दिखाई दे रही है. उन्होंने बताया कि वह कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में उनके यहां पर जोधपुरी स्टाइल का कोट तैयार किया जाता है. जिसे कुर्ते पजामे के ऊपर पहना जा सकता है. यहीं कोट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी काफी पसंद आया था. अब उनके लिए भी यहां पर फैब्रिक ट्वीड के माध्यम से प्रीमियम कोट तैयार किया जा रहा है.
यहीं से खरीदते हैं कपड़े
बताते चलें कि खादी की शर्ट खरीदने आए हर्ष ने बताया कि वह बचपन में सही यहां से खरीदारी करते हुए आ रहे हैं. उनके पिता सभी प्रकार के कपड़े यहीं से उनको दिलवाते हैं. उन्होंने कहा की खादी में क्वालिटी काफी महत्वपूर्ण है होती है. ऐसे में यहां बेहतर क्वालिटी के साथ ही सभी प्रकार के डिजाइन भी उपलब्ध हो जाते हैं. इसी तरह से विक्रम ने बताया कि यहां पर कपड़े खरीदना काफी बेहतर है. क्योंकि क्वालिटी को लेकर लोगों के मन में डर बना रहता है वह यहां नहीं रहता है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें