पश्चिम यूपी को पूर्व से जोड़ेगी यह वंदेभारत, अयोध्या-काशी दोनों के दर्शन भी
Last Updated:
VandeBharat Express- मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार अब अयोध्या धाम होते वाराणसी कैंट तक होगा, जिससे पश्चिम यूपी से अयोध्या-काशी दर्शन और यात्रा आसान होगी.
वाराणसी के लिए सातवीं वंदेभारत एक्सप्रेस है यह.नई दिल्ली. पश्चिमी उत्तर प्रदेश वालों के लिए अच्छी खबर है. अब एक ही वंदेभारत से अयोध्या-काशी दोनों के दर्शन किए जा सकेंगे. आप मां बाबू जी दोनों को सुविधाजनक दर्शन कर सकते हैं. भारतीय रेलवे पश्चिमी यूपी वालों को सौगात देने जा रही है. मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार अब अयोध्या धाम के रास्ते वाराणसी कैंट तक किया जा रहा है यह ट्रेन 28 अगस्त से मेरठ से वाराणसी तक चलेगी. अब तक देशभर में 75 से अधिक वंदेभारत एक्सप्रेस चल चुकी हैं. इनमें से कई शहरों सुबह और शाम दोनों समय चल रही हैं.
उत्तर रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 22490 मेरठ सिटी से सुबह 6:35 बजे चलेगी. यह मुरादाबाद (8:40 बजे), बरेली (10:11 बजे), लखनऊ (1:55 बजे) और अयोध्या धाम (3:55 बजे) होते हुए शाम 6:25 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी. लोगों की मांग के बाद रेलवे ने यह फैसला लिया हैै.
वाराणसी के लिए सातवीं वंदेभारत