पीलीभीत में कबूतरबाजों ने रिटायर्ड फौजी को लगाया 62 लाख का चूना, बुढ़ापे में गई जमा पूंजी, बिक गई जमीन

0
पीलीभीत में कबूतरबाजों ने रिटायर्ड फौजी को लगाया 62 लाख का चूना, बुढ़ापे में गई जमा पूंजी, बिक गई जमीन


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Pilibhit News : पीलीभीत में कबूतरबाजों का आतंक और मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. पुलिस के सामने 2 दिनों में 250 से अधिक मामले आए हैं जिनमें 88 पर केस दर्ज करने की तैयारी है. पीलीभीत के कबूतरबाजों ने रिटायर्ड फौ…और पढ़ें

सांकेतिक फोटो.

हाइलाइट्स

  • पीलीभीत में कबूतरबाजी के 250 से अधिक मामले सामने आए.
  • रिटायर्ड फौजी से 62 लाख की ठगी का मामला दर्ज.
  • पुलिस ने अधिकृत एजेंटों की मदद लेने की अपील की.

पीलीभीत . उत्तर प्रदेश का पीलीभीत जिला इन दिनों कबूतरबाजी के मामलों के चलते सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में पूरनपुर थाने में आयोजित हुए शिविर में कबूतरबाजी के 250 से भी अधिक मामले सामने आए हैं. इनमे से 88 मामलों में केस दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जाएगी. शिविर के दौरान ठगी की ऐसे मामले सामने आए जिन्हें सुनकर हर कोई दंग रह गया. इस दौरान रिटायर्ड फौजी से भी 62 लाख की ठगी का मामला सामने आया है.

गौरतलब है कि सोमवार को फिर भी पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे की अगुवाई में पूरनपुर थाने में कबूतरबाजी से से पीड़ित लोगों की सुनवाई के लिए एक विशेष कैंप लगाया गया था. इस दौरान सैकड़ों पीड़ित अपनी अर्जी लेकर पहुंचे. इस दौरान तमाम मामले ऐसे सामने आए जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

क्या है पूरा मामला?
गजरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले रिटायर्ड फौजी मेवा सिंह ने पीलीभीत पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वे फौज से रिटायर होने के बाद एक स्थानीय बैंक में बतौर सुरक्षाकर्मी कार्यरत थे. दो बेटों की पढ़ाई पूरी कराई, जिसके बाद छोटे बेटे सतविंदर ने उनसे विदेश में बसने का सपना पूरा करने की मांग की. इसी सिलसिले में वे इलाके के एक एजेंट के संपर्क में आए. शुरुआत में तो ठगों ने इस एवज में बहुत कम खर्च आने के बात कहकर उन्हें बातों में लिया. धीरे धीरे उनके साथ ठगी का खेल शुरू कर दिया गया. एजेंटों ने सतविंदर को अमेरिका की बजाए टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया. इस दौरान अमेरिका का सपना दिखा कर उनसे अलग अलग समय पर कुल मिलाकर 62 लाख की ठगी की गई. बेटे को विदेश भेजने के नाम पर देश की सेवा करने वाले मेवा सिंह की जमापूंजी तो हड़प ही ली गई साथ ही साथ उन्हें अपनी जमीन से भी हाथ धोना पड़ा.

पुलिस की अपील
पीलीभीत पुलिस द्वारा लगातार कबूतरबाजी के गिरोहों का पर्दाफाश किया जा रहा है. इसके साथ ही साथ पीलीभीत पुलिस जागरूकता अभियान भी चला रही है. पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने भी युवाओं से अपील की है कि विदेश जाने के लिए अधिकृत एजेंटों की ही मदद लें. वहीं यदि किसी के साथ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है तो वे पुलिस के सामने आए.

homeuttar-pradesh

पीलीभीत में कबूतरबाजों ने रिटायर्ड फौजी को लगाया 62 लाख का चूना,



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *