प्यार-पैसे दोनों में चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा मेष राशि वालों का दिन?

0
प्यार-पैसे दोनों में चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा मेष राशि वालों का दिन?


Last Updated:

Mesh Rashi 17 April: मेष राशि वालों के लिए 17 अप्रैल का दिन नई ऊर्जा और अवसरों से भरा रहेगा. करियर में तरक्की, आय में वृद्धि और रुके काम पूरे होने के योग हैं. वहीं, लव लाइफ में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. अविवाहित लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. हालांकि, सेहत और निवेश को लेकर सतर्क रहें. सही निर्णय और सकारात्मक सोच से दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा.

Mesh Rashi 17 April: आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए नई ऊर्जा और सुनहरे अवसरों को लेकर आया है. मंगल के राशि स्वामी होने और चंद्रमा के विशेष गोचर के कारण न केवल आपकी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, बल्कि लंबे समय से अटके हुए काम भी गति पकड़ेंगे. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, आज वैशाख अमावस्या के अवसर पर मेष राशि वालों को विशेष सावधानी और कुछ सटीक उपायों के साथ आगे बढ़ना चाहिए, जिससे उनकी सुख-समृद्धि और पारिवारिक शांति बनी रहे.

विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज बसंत ऋतु मास वैशाख है. तिथि अमावस्या है और नक्षत्र रेवती है. आज पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय सुबह 5:54 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6:33 मिनट पर होगा.

शुभ और अशुभ मुहूर्त का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज का शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त 11:55 से 12:46 तक रहेगा. मान्यता है कि अभिजीत मुहूर्त में किया गया काम चिरकाल तक बेहतर लाभ प्रदान करता है. इस समय में आप किसी भी धार्मिक कार्य या नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ कर सकते हैं. वहीं, अशुभ समय यानी राहुकाल 10:41 से 12:31 तक रहेगा, जिसमें कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए, अन्यथा नुकसान की संभावना रहती है. आज दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.

मंगल बढ़ाएंगे आपकी ऊर्जा और साहस
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि में चंद्रमा लग्न के 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव आय और इच्छापूर्ति का प्रतिनिधित्व करता है, जो जातकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. राशि स्वामी मंगल आपकी ऊर्जा, साहस व निर्णयशक्ति में वृद्धि करेंगे, जिससे आत्मविश्वास में मजबूती दिखेगी. आर्थिक नजरिए से दिन बेहतर रहने वाला है और सेहत भी सामान्य बनी रहेगी. हालांकि, अधिक काम की वजह से थकावट, सिरदर्द या आंखों में जलन महसूस हो सकती है, इसलिए नियमित पानी पिएं और प्राणायाम व योग का सहारा लें.

रिश्तों में खत्म होगी दूरियां
प्यार और रिश्तों के मामले में आज का दिन सुकून भरा रहेगा. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, लंबे समय से चली आ रही कड़वाहट और गलतफहमियां बातचीत के जरिए दूर होंगी. पुराने विवाद खत्म होने से रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं और घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है. बड़ों का सहयोग और आशीर्वाद आपके मनोबल को बढ़ाएगा.

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति आज काफी सुदृढ़ होने वाली है. आय के नए स्रोत मिलने के साथ-साथ रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं. व्यवसाय में विस्तार और नौकरी में नई जिम्मेदारियों या प्रमोशन के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि, निवेश के मामले में जल्दबाजी न करें और सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें.

आज के विशेष उपाय और शुभ अंक
मेष राशि के जातकों के लिए आज शुभ अंक 1 और भाग्यांक 9 रहेगा. शुभ रंग लाल और शुभ दिशा पूर्व है. दिन को और भी बेहतर बनाने के लिए सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें और ‘ओम घृणे सूर्याये नमः’ मंत्र का 21 या 108 बार जाप करें. अपने साथ लाल वस्त्र जरूर रखें, इससे आपके संकट कटेंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *