फतेहपुर रेप केस: 50 हजार से 1 लाख हुआ बबलू पर इनाम, 7 टीमें कर रही हैं तलाश

0
फतेहपुर रेप केस:  50 हजार से 1 लाख हुआ बबलू पर इनाम, 7 टीमें कर रही हैं तलाश


Last Updated:

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में मंगेतर के साथ घूमने गई युवती से रेप के मामले में फरार आरोपी पर इनाम की राशि दोगुनी कर दी गई है. आरोपी बबलू सिंह पर अब एक लाख का इनाम घोषित किया है. बबलू सिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मंगेतर के सामने ही युवती से जंगल में रेप किया था.

Zoom

फतेहपुर रेप मामले में फरार आरोपी पर एक लाख का इनाम (प्रतीकात्मक फोटो)

फतेहपुर. यूपी के फतेहपुर में 24 अप्रैल को मंगेतर के साथ घूमने गई युवती से रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी बबलू सिंह पर इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दी गई है. इस बीच आरोपी बबलू मध्य प्रदेश के इटारसी जंक्शन पर सीसीटीवी में कैद हुआ है. पुलिस की 7 टीमें बबलू को पकड़ने के लिए अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही हैं. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कि आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा हैं. जिसके बाद बुलडोजर और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होगी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी संगठन और राजनीतिक दल को पीड़िता के परिवार से मिलने की अनुमति नहीं है. उन्होंने कहा कि जल्द ही फरार आरोपी बबलू सिंह की गिरफ्तारी होगी.

क्या है पूरा मामला?

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में 24 अप्रैल को अपने मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती के साथ जंगल में रेप की वारदात हुई थी. आरोप है कि बदमाशों ने मंगेतर और युवती के साथ मारपीट भी की और दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया. इसके बाद मंगेतर से 2500 रुपए भी ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए. आरोप है कि घटना के बाद जब युवती शिकायत लेकर थाने पहुंची तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद पीड़िता एसपी के कैंप कार्यालय पहुंची. जांच में घटना सही पाए जाने के बाद युवती की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *