बरसात में नल से आ रहा गंदा पानी? तो बिना RO-फिल्टर के ऐसे करें साफ, आसान है तरीका, खर्चा भी कुछ नहीं
Last Updated:
Water Purify Tips: एसबीवीपी इंटर कॉलेज रायबरेली के गृह विज्ञान प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह ने घरेलू उपाय बताए, जिनसे बिना खर्च के पानी को प्यूरिफाई किया जा सकता है. इन उपायों में उबालना, क्लोरीन, ब्लीच, फिटकरी और…और पढ़ें
रायबरेली के कस्बा शिवगढ़ स्थित एसबीवीपी इंटर कॉलेज के गृह विज्ञान की प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह (एमए बीएड) लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि हमारे शरीर का 72% हिस्सा पानी है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए साफ पानी जरूरी होता है .दूषित पानी हमारे शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है. इसीलिए कई लोग घरों में वॉटर प्यूरीफायर यानी कि आरो का उपयोग करते हैं. लेकिन आज भी कई लोग ऐसे हैं, जो अपने घर में वाटर प्यूरीफायर नहीं लगवा सकते हैं. तो वह लोग घरेलू तरीके से पानी को प्यूरिफाई कर पानी का सेवन करें. जिससे उनका खर्च भी बचेगा और वह शुद्ध पानी भी सेवन करें. जिससे उनका शरीर स्वस्थ रहेगा.
अरूण कुमार सिंह बताते हैं की पानी प्यूरिफाई करने के लिए पांच तरीके है. जिनसे आप घर में बिना किसी खर्च के पानी को प्यूरीफाई कर सकते हैं.
2.क्लोरीन से : पानी को साफ करने के लिए आप क्लोरीन का उपयोग कर सकते हैं. क्लोरीन की गोलियों को पानी में डाल दें. ध्यान रहे कि गोलियां डालने के आधे घंटे बाद पानी उपयोग में लें.
4.फिटकरी से : फिटकरी से भी पानी को प्यूरिफाई करके उपयोग में लाया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि फिटकरी को हाथ से धो लें. उसके बाद पानी में घुमाएं जैसे ही पानी हल्का सफेद दिखने लगे फिटकरी घूमना बंद कर दें. इससे पानी में मौजूद गंदगी तले में बैठ जाएगी और पानी साफ हो जाएगा.
5 .सेब व टमाटर से : सब्जियों में उपयोग होने वाला टमाटर एवं फलों में सेब का छिलका भी पानी को प्यूरिफाई करने में बड़ा ही कारगर है. दरअसल टमाटर और सेब के छिलके को अल्कोहल में लगभग 2 घंटे तक इसके बाद धूप में सुखाकर पानी को प्यूरिफाई करने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है.पानी में सेब व टमाटर छिलके को डालने के बाद लगभग 1 घंटे बाद पानी प्यूरिफाई हो जाएगा.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें