बारिश के बाद छत पर एक बार कर लें यह काम, दीवारों पर कभी नहीं आएगी सीलन
Last Updated:
Tips and tricks: बारिश के मौसम में अत्यधिक बारिश होने के कारण घर की छत पर पानी जमा हो जाता है, जिससे पुरानी दरारें या ढलान सही न होने के कारण छत और दीवार में सीलन की समस्या शुरू हो जाती है. इसका प्रमुख कारण छत …और पढ़ें
ऐसे में कई लोग महंगी वाटरप्रूफिंग करवाते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह उनके बजट से बाहर होता है. ऐसे में हम उन्हें कुछ आसान और घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग कर वे अपने छत और दीवार को बारिश के पानी से होने वाली सीलन से बचा सकते है. तो आइए गृह विज्ञान के प्रवक्ता से जानते है कि कैसे बारिश के मौसम में अपने घर की छत को सीलन से बचाएं.
छत या दीवार में सीलन आने का कारण:
अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, बारिश के मौसम में अत्यधिक बारिश होने के कारण घर की छत पर पानी जमा हो जाता है, जिससे पुरानी दरारें या ढलान सही न होने के कारण छत और दीवार में सीलन की समस्या शुरू हो जाती है. इसका प्रमुख कारण छत या दीवार पर लगा वाटरप्रूफिंग सिस्टम सही नहीं होना है, जिससे लगातार नमी बने रहने के कारण हरे रंग की काई जम जाती है और घर की सुंदरता बिगड़ जाती है. साथ ही घर का प्लास्टर भी उखड़ने लगता है.
इस तरह करें बचाव:
अरुण कुमार सिंह बताते है कि छत या दीवार को सीलन से बचाने के लिए घरेलू उपाय के तौर पर आप चूना और चार कोल का मिश्रण मिलाकर वाटरप्रूफिंग पेस्ट तैयार करें और इसे सीलन वाली जगह पर पेंट कर दें. इससे आप अपने घर की छत या दीवार को बारिश के मौसम में सीलन या नमी से बचा सकते है. यह प्रक्रिया आपको 24 घंटे या 48 घंटे में दो बार करनी है.

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें