माघ मेला में जा रहे हैं, तो पहले जान लें सही रास्ता, कहीं रूट डायवर्जन की वजह से भटक ना जाएं!

0
माघ मेला में जा रहे हैं, तो पहले जान लें सही रास्ता, कहीं रूट डायवर्जन की वजह से भटक ना जाएं!


Last Updated:

Sultanpur News: प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत हो चुकी है और देश के कोने-कोने से लोग यहां पहुंच रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी अयोध्या से प्रयागराज जा रहे हैं या फिर प्रयागराज से अयोध्या जा रहे हैं, तो आपको अलर्ट हो जाना है. यदि आप इस रूट डायवर्जेंट को जान लेते हैं, तो आपको प्रयागराज माघ मेला में जाने में आसानी हो जाएगी.

सुल्तानपुर: इस समय प्रयागराज में माघ मेला की शुरुआत हो चुकी है और लोग अयोध्या के साथ-साथ प्रयागराज संगम में स्नान करने जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी अयोध्या से प्रयागराज जा रहे हैं या फिर प्रयागराज से अयोध्या जा रहे हैं, तो आपको अलर्ट हो जाना है. अयोध्या और प्रयागराज के बीच में आपको सुल्तानपुर से होकर जाना होगा. इसके लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है. यदि आप इस रूट डायवर्जेंट को जान लेते हैं, तो आपको प्रयागराज माघ मेला में जाने में आसानी हो जाएगी. आइए जानते हैं कि कहां और कैसे रूट डायवर्जन किया गया है.

यहां से हुआ डायवर्जन

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर जिले से होकर गुजरने वाले रास्तों का रूट डायवर्जन किया जा रहा है. इसके लिए दुर्गापुर चौराहे से भारी वाहनों का रोड डायवर्जेंट कर दिया गया है. भारी वाहन दुर्गापुर से होते हुए कंधईपुर शंभूगंज के रास्ते लंभुआ से निकलकर वाराणसी की ओर जा सकते हैं. दूसरी दिशा में दुर्गापुर चौराहा से भादर, माफी टिकर और अमेठी होते हुए अन्य दिशाओं के लिए रवाना किए जाएंगे.

आपात स्थिति से निपटने की तैयारी

अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यदि कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो उससे भी निपटने की तैयारी हो चुकी है. इसके लिए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार रहेगा. इसके साथ ही सपोर्ट पर मौजूद पुलिस कर्मचारी और अन्य कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी उपलब्ध करवाता रहेगा. यदि भीड़ अधिक हो जाती है तो पयागीपुर चौराहा से भी वाहनों के रोड डायवर्शन को लागू कर दिया जाएगा. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यातायात सुचारू से चलता रहे, इसके लिए जगह-जगह पर क्रेन खड़े किए गए हैं. इसके साथ ही किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए विभिन्न स्थलों पर एंबुलेंस भी खड़ा किया गया है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeuttar-pradesh

माघ मेला में जा रहे हैं, तो पहले जान लें सही रास्ता, कहीं भटक ना जाएं!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *