मृतका निक्की के पिता का छलका दर्द, कहा- मेरे दोनों दामाद नकारे थे खासकर निक्की का पति विपिन भाटी…
Last Updated:
Greater Noida News: पिता ने यह भी खुलासा किया कि निक्की से दहेज की लगातार मांग की जाती थी. इतना ही नहीं, पति विपिन भाटी के अवैध संबंधों के चलते निक्की का वैवाहिक जीवन और भी कष्टदायी हो गया था.
ग्रेटर नोएडा: बेटे के सामने जिंदा जला दी गई निक्की पायला. (फाइल फोटो)नोएडा: मृतका निक्की के पिता भिखारी सिंह ने NEWS18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में अपना दर्द बयां किया. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी बेटी निक्की को ससुराल में लगातार प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था.
भिखारी सिंह ने कहा कि “पिता का दर्द सिर्फ एक पिता ही समझ सकता है.” उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दोनों दामाद नकारे थे. खासकर निक्की का पति विपिन भाटी न केवल नकारा है, बल्कि शराबी भी है.
पिता ने यह भी खुलासा किया कि निक्की से दहेज की लगातार मांग की जाती थी. इतना ही नहीं, पति विपिन भाटी के अवैध संबंधों के चलते निक्की का वैवाहिक जीवन और भी कष्टदायी हो गया था.
निक्की के पिता ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उनकी बेटी के साथ हुए अन्याय का इंसाफ होना चाहिए.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।