यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी, कम आए तो क्या होगा?
Last Updated:
UP Board Passing Marks, UP Board 10th-12th Result 2026: अधिकांश लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी होते हैं? और अगर कम आए तो क्या होगा? तो आइए आपको बताते हैं कि यूपी बोर्ड में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
upmsp.edu.in, upresults.nic.in, UP Board Passing Marks, UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड में पास होने के लिए कितने मार्क्स लाने होंगे?
UP Board Passing Marks, UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है. आज जैसे ही रिजल्ट जारी होगा हर छात्र के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होगा-पास हुए या नहीं? और उससे भी बड़ा सवाल-पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? अगर आपके मन में भी यही सवाल चल रहा है तो आइए इस बारे में जान लेते हैं ताकि रिजल्ट आते ही आपको कोई कन्फ्यूजन न रहे.
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?
थ्योरी और प्रैक्टिकल में अलग-अलग पास होना जरूरी
ग्रेस मार्क्स क्या होते हैं और कब मिलते हैं?
कई बार ऐसा होता है कि छात्र पासिंग मार्क्स से बस 1-2 नंबर पीछे रह जाते हैं. ऐसे में बोर्ड कुछ खास मामलों में ग्रेस मार्क्स दे सकता है.ग्रेस मार्क्स का मतलब है कि बोर्ड आपकी कॉपी देखकर थोड़े अतिरिक्त नंबर दे सकता है ताकि आप पास हो जाएं,लेकिन ध्यान रखने वाली बात ये है कि यह हर किसी को नहीं मिलता। यह पूरी तरह बोर्ड के नियम और स्थिति पर निर्भर करता है।
किन हालात में मिल सकते हैं ग्रेस मार्क्स?
अगर आप किसी एक विषय में पास होने से थोड़े ही अंक पीछे हैं और आपका कुल रिजल्ट भी ठीक है तो बोर्ड आपको सीमित ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है,लेकिन अगर कई विषयों में नंबर बहुत कम हैं तो ग्रेस मार्क्स मिलने की संभावना कम हो जाती है.
फेल होने पर क्या ऑप्शन हैं?
अगर कोई छात्र एक या दो से ज्यादा विषयों में फेल हो जाता है तब भी उसके पास विकल्प खत्म नहीं होते.बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करता है. इसमें आप दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं और अगली क्लास में जा सकते हैं.
रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद आप आसानी से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं.इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाना होगा. वहां अपनी क्लास 10वीं या 12वीं चुननी होगी और फिर रोल नंबर या अन्य जरूरी डिटेल्स डालकर सबमिट करना होगा.जैसे ही आप सबमिट करेंगे.आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. वहां से आप उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं और प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
रिजल्ट से पहले क्या रखें ध्यान?
रिजल्ट देखने से पहले अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड पास में रखें.अक्सर रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो जाती है इसलिए धैर्य रखें और सही डिटेल्स डालें.यूपी बोर्ड में पास होने का नियम बिल्कुल साफ है कि हर विषय में 33% अंक जरूरी हैं.अगर नंबर कम रह जाएं तो भी आपके पास कंपार्टमेंट और ग्रेस मार्क्स जैसे विकल्प मौजूद हैं.इसलिए रिजल्ट को लेकर ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है बल्कि सही जानकारी के साथ तैयार रहना ज्यादा जरूरी है.
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें