वृषभ राशि वाले आज करें ये उपाय, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, हर काम में मिलेगी सफलता

0
वृषभ राशि वाले आज करें ये उपाय, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, हर काम में मिलेगी सफलता


Last Updated:

Aaj Ka Vrishbha Rashifal 07 August 2025: गुरुवार के दिन वृषभ राशि के जातक आत्मविश्वास से भरें रहेंगे.आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा अराधना करेंगे और उन्हें पीला वस्त्र और पीली मिठाई भोग लगाए…और पढ़ें

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों के चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 7 अगस्त को सावन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन पूर्वाषाढा नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा न्याय के देवता शनि देव की राशि मकर में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते हैं काशी  के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार के दिन वृषभ राशि (Aaj Ka Vrishabh Rashi) के जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे.आज आप पूरे ऊर्जा के साथ ऑफिस और कार्यक्षेत्र में काम करेंगे. आज अपने परिवार के कारण थोड़े मानसिक रूप से तनाव में भी रहेंगे.

बिजनेस के लिए मिला जुला होगा दिन
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उनका दिन मिला-जुला रहेगा. आज आपको अपने बिजनेस पार्टनर से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. वरना आपको धोखा मिल सकता है. वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं आज उनका दिन शानदार रहने वाला है. आज आपके बॉस आपकी मेहनत और काम से प्रसन्न रहेंगे. आज आपके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. बात निवेश की करें तो आज आपको इससे बचना चाहिए वरना आपको नुकसान हो सकता है.

पार्टनर से कर सकते हैं शादी की बात
वृषभ राशि वालों की लव लाइफ आज काफी शानदार होगी. आज आप अपने रिश्ते को शादी के डोर के मजबूत गांठ में बांध सकते हैं. इसके लिए यदि आज आप अपने पार्टनर से बात करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है. वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन खुशनुमा रहेगा. आज आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं.

विष्णु जी को चढ़ाएं  पीला वस्त्र
आज आपका शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा अराधना करेंगे और उन्हें पीला वस्त्र और पीली मिठाई भोग लगाएंगे तो आपपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें

homeastro

वृषभ राशि वाले आज करें ये उपाय, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *