सपा की बागी विधायक पूजा पाल योगी सरकार में बनेंगी मंत्री? क्यों हो रही चर्चा?

0
सपा की बागी विधायक पूजा पाल योगी सरकार में बनेंगी मंत्री? क्यों हो रही चर्चा?


Last Updated:

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद के बीच एक नाम की चर्चा खूब हो रही है. वह नाम है सपा से निष्कसित विधायक पूजा पाल. चर्चा है कि पूजा पाल को योगी कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है. पूजा पाल अतीक अहमद गैंग पर हुई कार्रवाई के बाद से चर्चा में आईं थी. उन्होंने सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़े थे, जिसके बाद उन्हें सपा ने पार्टी से निकाल दिया था.

ख़बरें फटाफट

Yogi Cabinet Expansion; योगी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती हैं पूजा पाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कवायद तेज हो गई है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को और अधिक मजबूती मिली है. मंत्रिमंडल में जिन चेहरों को शामिल किया जायेगा उसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इसमें एक नाम की चर्चा खूब हो रही है वो है सपा की बागी विधायक पूजा पाल. कहा जा रहा है कि पूजा पाल को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.

समाजवादी पार्टी के टिकट पर चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने की वजह से पार्टी से निष्कासित किया गया है. पूजा पाल ने अतीक अहमद और अशरफ गैंग के खिलाफ योगी सरकार की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि योगी सरकार में उन्हें इंसाफ मिला. अतीक अहमद ने पूजा पाल के पति और बसपा विधायक राजू पाल की हत्या करवाई थी. इतना ही नहीं पूजा पाल ने अतीक अहमद के साम्राज्य के अंत का जिक्र विधानसभा में भी किया था और मुख्यमंत्री को धनयवाद भी बोला था. इतना ही नहीं उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात भी हुई थी. जिसके बाद उन्हें समाजवादी पार्टी से निकाल दिया था.

लोकसभा चुनाव में बीजेपी का किया प्रचार  

2024 के लोकसभा चुनाव में भी पूजा पाल बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार करती नजर आई थीं. इतना ही नहीं वे अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से भी बीजेपी नेताओं की फोटो शेयर करती रही हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पूजा पाल का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर हमला बोला था. मुख्यमंत्री ने कहा था कि माफियाओं के ऊपर कार्रवाई कैसे की जाती है वो आप अपने ही पार्टी की विधायक पूजा पाल से पूछ सकते हैं. आपकी सरकार थी लेकिन आपने उन्हें न्याय नहीं दिया. बेटी चाहे इस पक्ष की हो या फिर सत्ता पक्ष की यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उसे न्याय मिले.

पीडीए समाज का हिस्सा हैं पूजा पाल 

पूजा पाल के मंत्री बनने की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि वे समाजवादी पार्टी के पीडीए फार्मूला का हिस्सा हैं. वे दलित समाज से आती हैं. ऐसे में पूजा पाल को मंत्री बनाकर बीजेपी समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले पर सवाल उठाना चाहती है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

सपा की बागी विधायक पूजा पाल योगी सरकार में बनेंगी मंत्री? क्यों हो रही चर्चा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *