सिर्फ शोभा नहीं, शिफा भी है गुलाब! स्किन, अनिद्रा से लेकर पाचन तक में रामबाण..
Last Updated:
Gulab Ke Fayde: गुलाब के पौधे में औषधीय गुण होते हैं जो यूरिन इन्फेक्शन, स्किन प्रॉब्लम, मासिक धर्म की दिक्कतें, पाचन समस्या और अनिद्रा में राहत देते हैं. डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
हाइलाइट्स
- गुलाब के पौधे में औषधीय गुण होते हैं.
- गुलाब यूरिन इन्फेक्शन और स्किन प्रॉब्लम में राहत देता है.
- घरेलू नुस्खे अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.
कई गंभीर बीमारियों में है असरदार
आयुर्वेद के अनुसार गुलाब का पौधा यूरिन इन्फेक्शन, स्किन प्रॉब्लम, चेहरे के दाग-धब्बे, फोड़े-फुंसी, मासिक धर्म से जुड़ी दिक्कतें, पाचन की समस्या और अनिद्रा जैसी गंभीर समस्याओं में राहत देता है. गुलाब के फूल और पत्तियों का सही तरीके से इस्तेमाल करके इन बीमारियों से बचा जा सकता है और सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है.
बाराबंकी जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि गुलाब के पौधे में बहुत से औषधीय गुण होते हैं. अगर किसी को स्किन से जुड़ी कोई दिक्कत है, जैसे मुंहासे या दाग-धब्बे, तो गुलाब की पत्तियों को पीसकर उसमें थोड़ा शहद और दूध मिलाकर चेहरे पर लगाने से फायदा होता है.
डॉक्टर से जरूर लें सलाह
इस खबर में बताए गए सभी घरेलू उपाय और औषधीय जानकारी विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित हैं. लेकिन यह सामान्य जानकारी है, न कि किसी व्यक्ति विशेष के लिए मेडिकल सलाह. हर इंसान की सेहत और ज़रूरत अलग होती है. इसलिए किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह ज़रूर लें.