सुल्तानपुर में 22 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका, मिलेगी ये सुविधाएं

0
सुल्तानपुर में 22 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका, मिलेगी ये सुविधाएं


Last Updated:

Sultanpur Rojgar Mela 2025: इस रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को 14,000 रुपये से अधिक वेतन, साथ ही कैंटीन और यात्रा सुविधा मिलेगी. सबसे खास बात यह है कि इस मेले में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नह…और पढ़ें

युवाओं को बेरोजगारी से मुक्त कर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में सुल्तानपुर के पयागीपुर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कैरियर सेंटर) और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से 22 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे से एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस मेले में देश की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स भी प्रतिभाग करेगी.

इस रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को 14,000 रुपये से अधिक वेतन, साथ ही कैंटीन और यात्रा सुविधा मिलेगी. सबसे खास बात यह है कि इस मेले में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा.

रोजगार मेले में आवेदन करने के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास होना आवश्यक है तथा आईटीआई डिग्री अनिवार्य है. सभी ट्रेड के उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इस भर्ती अभियान के तहत 200 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार www.rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ 10वीं, 12वीं और आईटीआई की मार्कशीट, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, बैंक पासबुक, अद्यतन सीवी और 5 पासपोर्ट साइज फोटो ले जानी होगी. सभी दस्तावेजों की कम से कम 5 प्रतियां अवश्य लाएं.

अप्रेंटिस के रूप में चयनित युवाओं को उचित मासिक स्टाइपेंड मिलेगा, वहीं अस्थायी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों का कार्य एवं प्रशिक्षण स्थल लखनऊ होगा.

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सुल्तानपुर में 22 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *